11 नवम्बर 2017 करंट अफेयर्स

1. हाल ही में स्विट्ज़रलैंड में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
स्विट्ज़रलैंड में भारत के राजदूत के रूप में सिबि जार्ज को नियुक्त किया गया है| जार्ज भारतीय विदेश सेवा के 1993 बैच के अधिकारी है| जार्ज सऊदी अरब में भारतीय दूतावास में उप प्रमुख भी रह चुके है| वर्तमान में जार्ज विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में रो-रो फेरी सेवा किस राज्य में शुरू की गई है?
रो-रो फेरी सेवा गुजरात में शुरू की गई है| इस योजना के जरिए भावनगर से भरूच की दूरी 310 किलोमीटर से घटकर सिर्फ 31 किलोमीटर रह जायेगी| इस योजना में शिप को इस तरह से तैयार किया गया है, जिनमें कारों, ट्रकों, ट्रेलर्स और अन्य भारी वस्तुओं को लादा जा सकता है, साथ ही लोग भी इसमें सफ़र कर सकते है| इस सेवा के शुरू होने से पहले भावनगर से भरूच तक सडक मार्ग से 8-9 घंटे लगते थे, लेकिन समुद्र से महज एक घंटे में पहुंचा जा सकेगा| समुद्र में लंबे सफर पर जाने वाले जहाजों के लिए रो-रो टर्म का प्रयोग किया जाता है|
3. हाल ही में अन्तर्राष्ट्रीय बाल विकास फिल्म महोत्सव की मेजबानी किस शहर को सौपीं गई है?
अन्तर्राष्ट्रीय बाल विकास फिल्म महोत्सव की मेजबानी हैदराबाद को सौपीं गई है| भारतीय बाल फिल्म सोसायटी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त निकाय है| इस महोत्सव को ‘द गोल्डन एलीफैंट’ के नाम से भी जाना जाता है|
4. दिनेश्वर शर्मा कौन है?
दिनेश्वर शर्मा भारतीय पुलिस सेवा के 1979 बैच के अवकाश प्राप्त अधिकारी है| दिनेश्वर मध्य गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके है| इन्होनें आतंकी संगठनों आईएस, अलकायदा और इंडियन मुजाहिदीन से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| हाल ही में दिनेश्वर शर्मा को जम्मू-कश्मीर मुद्दों पर समाज के सभी वर्गों से बातचीत के लिए मध्यस्थ के रूप में नियुक्त किया गया है|
5. अमल दत्ता कौन थे?
अमल दत्ता दिग्गज मार्क्सवादी नेता ज्योति बसु के भतीजे एवं सीपीआई-एम् पार्टी की और से लोकसभा के पूर्व सदस्य थे| इन्होनें 14 वर्ष तक संसद के निचले सदन (लोकसभा) में डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल) निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था| हाल ही इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में वुमन क्रिएटिविटी इन रूरल लाइफ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
वुमन क्रिएटिविटी इन रूरल लाइफ पुरस्कार से बिहार की छोटी कुमारी सिंह को सम्मानित किया गया है| छोटी कुमारी को यह सम्मान ग्रामीण परिवेश में महिलाओं द्वारा किये जाने वाले रचनात्मक कार्यों हेतु दिया गया है|
7. हाल ही में विश्व खाघ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
विश्व खाघ पुरस्कार से डॉ. अविनवुमी आयोडेजी को सम्मानित किया गया है| इन्हें यह पुरस्कार इनके द्वारा कृषि क्षेत्र में किये गए कल्याणकारी कार्यों के लिए दिया गया है| आयोडेजी नाइजीरिया के पूर्व कृषि मंत्री और विकास मंत्री भी रह चुके है|
8. मानव ठक्कर का संबंध किस खेल से है?
मानव ठक्कर का संबंध टेबल टेनिस से है| हाल ही में मानव ठक्कर आईटीटीएफ विश्व जूनियर सर्किट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पाने वाले पहले भारतीय बन गए है| इन्हें यह स्थान सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में एक टूर्नामेंट के बाद हासिल हुआ है| इससे पहले मानव ठक्कर रैंकिंग में 5वें स्थान पर थे|
9. विश्व विकास सूचना दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व विकास सूचना दिवस प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस विकास की समस्याओं और उन्हें हल करने के लिए अंतराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने और विश्व जनमत का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है| विश्व विकास सूचना दिवस पहली बार 24 अक्टूबर 1973 में मनाया गया था|
10. निरस्त्रीकरण सप्ताह कब मनाया जाता है?
निरस्त्रीकरण सप्ताह प्रतिवर्ष 24 से 30 अक्टूबर तक मनाया जाता है| निरस्त्रीकरण सप्ताह 1978 में स्थापित किया गया था| निरस्त्रीकरण सप्ताह का आयोजन हथियारों के खतरों और जनता की जागरूकता बढ़ाने पर केन्द्रित है| इस निरस्त्रीकरण सप्ताह के महत्व की वैश्विक समझ बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया जाता है|

Comments

Popular posts from this blog

Age Related Question of Maths in Hindi | आयु पर आधरित प्रश्न

Best Trigonometry Tricks in Hindi | 11 Questions | Part 2

श्वेतांबर एवं दिगंबर में अंतर ( Differences between Svetambara and Digambar)