करंट अफेयर्स हिंदी 15 नवम्बर 2017

1. हाल ही में जारी की गई ‘वैश्विक पासपोर्ट पावर सूची’ में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?
94 देशों की जारी की गई ‘वैश्विक पासपोर्ट पावर सूची’ में भारत को 75वां स्थान दिया गया है| इस सूची में सिंगापुर को पहला जर्मनी को दूसरा स्थान दिया गया है| सिंगापुर पासपोर्ट को विश्व का सबसे शक्तिशाली/सुरक्षित पासपोर्ट माना गया है|
2. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने किन राज्यों में फर्नेस ऑयल के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है?
सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गंदे फर्नेस ऑयल के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है| यह प्रतिबंध वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लगाया गया है| फर्नेस ऑयल में घातक सल्फर डाईऑक्साइड और नाइट्रोज ऑक्साइड का उत्सर्जन होता है|
3. बियोन्से कौन है?
बियोन्से दुनिया की सबसे अमीर महिला है| इनका नाम अमेरिका की सबसे अमीर सेल्फमेड महिलाओं में भी शामिल है| हाल ही में जारी की गई फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार इनकी कुल संपत्ति है 105 मिलियन डॉलर है| इन्होनें अभी तक 22 ग्रेमी पुरस्कार जीते है| बियोन्से सबसे अधिक बार ग्रेमी पुरस्कार जीतने वाली दूसरी महिला है| बियोन्से 7 साल की उम्र में पहली बार टैलेंट हंट शो में शामिल हुई थी, जिसमे इन्हें स्टेंडिंग ओवेशन मिला था।
4. फैट्स डोमिनो कौन थे?
फैट्स डोमिनो प्रसिद्ध अमेरिकी गायक और पियानोवादक थे| यह पॉप संगीत टेलीविजन शो में प्रदर्शित होने वाले पहले काले कलाकारों में से एक थे| डोमिनो आर्ट्स के लिए राष्ट्रीय पदक से सम्मानित होने वाले ‘रॉक एंड रोल’ संगीतकार थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. हाल ही में फ्रेंच ओपन बैडमिंटन का ख़िताब किसने जीता है?
फ्रेंच ओपन बैडमिंटन का ख़िताब भारत के किदांबी श्रीकांत ने जीता है| श्रीकांत ने फ्रेंच ओपन बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में जापान के निशिमोतो केंता को 21-14, 21-13 से हराकर यह ख़िताब जीता है| श्रीकांत का यह इस साल का चौथा सुपर सीरीज खिताब है। श्रीकांत इस साल सबसे ज्यादा सुपर सीरीज जीतने वाले खिलाड़ी हैं। श्रीकांत ने इससे पहले इंडोनेशिया ओपन, ऑस्ट्रेलिया ओपन और डेनमार्क ओपन के खिताब जीत चुके है। श्रीकांत सिंगापुर ओपन के उपविजेता थे।श्रीकांत ने पहली बार फ्रेंच ओपन बैडमिंटन का ख़िताब जीता है|
6. हाल ही में अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप का ख़िताब किसने जीता है?
अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप का ख़िताब इंग्लैंड ने जीता है| इंग्लैंड ने अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप के फाइनल मुकाबले में स्पेन को 5-2 से हराकर यह ख़िताब जीता है| यह चार महीनों में इंग्लैंड का दूसरा फीफा वर्ल्ड कप खिताब है। उसने इससे पहले जून में वेनेजुएला को हराकर अंडर-20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था।
7. मार्टिना हिंगिस का संबंध किस खेल से है?
मार्टिना हिंगिस का संबंध टेनिस से है| मार्टिना इस खेल को इतनी बारीकी से जानती हैं कि उन्हें टेनिस की दुनिया का माइंडेड खिलाड़ी कहा जाता है। मार्टिना ने 1993 में फ्रेंच ओपन ग्रैंडस्लैम का जूनियर टाइटल जीता था, वे यह खिताब जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी (12 साल) बनी थीं। मार्टिना ने 15 साल 282 दिन की उम्र में हेलेना सुकोवा के साथ विंबलडन का डबल्स खिताब जीता था। मार्टिना ऑस्ट्रेलियन ओपन सिंगल्स खिताब जीतकर ग्रैंडस्लैम जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनी थीं। मार्टिना 2007 में डोप टेस्ट में पॉजीटिव पाई गईं थी, तथा इन्हें इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन ने दो साल के लिए बैन कर दिया था। हाल ही में इन्होनें टेनिस से संन्यास की घोषणा की है|
8. हाल ही में अन्तर्राष्ट्रीय कठपुतली महोत्सव कहाँ पर शुरू किया गया है?
अन्तर्राष्ट्रीय कठपुतली महोत्सव कोलकाता में शुरू किया गया है| इस महोत्सव का नाम ‘PUN’ (कठपुतली यूनाइट नेबर्स) है| इस महोत्सव को शुरू करने का उद्देश्य भारत में कठपुतली कला में लोगों की रूचि को पुनर्जीवित करना तथा विभिन्न देशों के कठपुतली कलाकारों को एक साथ लाना है|
9. हदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार की स्थापना कब की गई थी?
हदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार की स्थापना 2011 में की गई थी| इस पुरस्कार से उन व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होनें संगीत क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो| इस पुरस्कार के तहत 2 लाख रुपये नकद एवं एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है|
10. विश्व श्रव्य-दृश्य विरासत दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व श्रव्य-दृश्य विरासत दिवस प्रतिवर्ष 27 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस विश्व दृश्य-श्रव्य दस्तावेजों के संरक्षण लिए उठाए जाने वाले जरुरी उपायों की जरुरत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है| इस वर्ष विश्व श्रव्य-दृश्य विरासत दिवस का विषय “डिस्कवर, रेमेम्बेर एंड शेयर “” Discover, remember and share” रखा गया है| यह दिवस ऑडियो विजुअल दस्तावेजों के महत्त्व को संरक्षित करने और स्वीकार करने 

Comments

Popular posts from this blog

Age Related Question of Maths in Hindi | आयु पर आधरित प्रश्न

Best Trigonometry Tricks in Hindi | 11 Questions | Part 2

श्वेतांबर एवं दिगंबर में अंतर ( Differences between Svetambara and Digambar)