17 नवम्बर 2017 करंट अफेयर्स

1. हाल ही में आइसलैंड के कंजवैर्टिव प्रधानमंत्री का चुनाव किसने जीता है?
आइसलैंड के कंजवैर्टिव प्रधानमंत्री का चुनाव बर्नी बेनेडिक्टसन ने जीता है| इनका नाम पिछले साल वैश्विक कर चोरी के संबंध में लीक हुए “पनामा पेपर्स” में आया था| इन पर वर्ष 2008 में आइसलैंड के वित्तीय पतन के दौरान कई गलत गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप लगा था|
2. हाल ही में किस देश ने महिलाओं के स्टेडियम में बैठकर मैच देखने पर पाबंदी हटाई है?
सऊदी अरब ने महिलाओं के स्टेडियम में बैठकर मैच देखने पर पाबंदी हटाई है| सऊदी अरब में पहला मौका है, जब सिर्फ पुरुषों को एंट्री देने वाले रियाद के किंग फहद स्टेडियम, जेद्दा के किंग अब्दुल्लाह स्पोर्ट्स सिटी और दम्माम में प्रिंस मोहम्मद बिन फहद स्टेडियम में महिलाओं को एंट्री दी गई है। सऊदी अरब में इस साल जून में महिलाओं पर लगा ड्राइविंग बैन भी हटाया गया था।
3. 2020 में आयोजित संयुक्त राष्ट्र प्रवासी प्रजाति वैश्विक वन्यजीव सम्मेलन की मेजबानी किस देश को सौपी गई है?
2020 में आयोजित संयुक्त राष्ट्र प्रवासी प्रजाति वैश्विक वन्यजीव सम्मेलन की मेजबानी भारत को सौपी गई है| यह एकमात्र अन्तर्राष्ट्रीय संधि है, जो केवल प्रवासी वन्यजीव प्रजातियों के लिए समर्पित है| इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर स्थलीय, समुद्री और एवियन प्रवासी प्रजातियों को संरक्षित करना है|
4. “बटरफ्लाई आईक्यू” क्या है?
“बटरफ्लाई आईक्यू” पॉकेट आकार का एक अल्ट्रासाउंड डिवाइस है, यह इलेक्ट्रिक रेजर की भांति दिखाई देता है| यू.एस.आधारित स्टार्ट-अप, बटरफ्लाई नेटवर्क के शोधकर्ताओं ने इस उपकरण को विकसित किया है, जो ध्वनि तरंगो को शरीर में भेजकर और उनकी प्रतिध्वनि को कैप्चर करने का कार्य करता है| बटरफ्लाई आईक्यू से आसानी से कैंसर का पता लगाया जा सकता है|
5. चाबहार क्या है?
चाबहार ईरान का एक मुक्त बंदरगाह है| यह बंदरगाह ओमान की खाड़ी के किनारे स्थित है| इस बंदरगाह की मदद से भारत के लिए समुद्री सड़क मार्ग से अफ़ग़ानिस्तान पहुँचने का मार्ग प्रशस्त हो गया है| पहले अफ़ग़ानिस्तान पहुँचने के लिए पाकिस्तान के रास्ते की आवश्यकता पड़ती थी|
6. मेलणमई पोन्नुसामी कौन थे?
मेलणमई पोन्नुसामी प्रसिद्ध तमिल लेखक थे| इन्होनें अपने जीवनकाल में 23 लघु कहानियां, छह लघु-उपन्यास, छह उपन्यास और निबंधों के एक संग्रह की रचना की थी| इन्हें लघु कहानियों के संग्रह ‘मिंसारपू’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. हाल ही में भारत-संयुक्त अरब अमीरात भागीदारी शिखर सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया गया है?
भारत-संयुक्त अरब अमीरात भागीदारी शिखर सम्मेलन दुबई में आयोजित किया गया है| इस सम्मेलन का उद्देश्य दोनों देशों के बीच आपसी व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना है| इस सम्मेलन का विषय “निवेश प्रस्तावों को लागू करना” रखा गया है|
8. छत्तीसगढ़ पृथक राज्य बना कब बना था?
छतीसगढ़ 1 नवम्बर 2000 में मध्यप्रदेश से अलग होकर पृथक राज्य बना था| छतीसगढ़ भारत के 26वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था| प्राचीन काल में इस क्षेत्र को ‘दक्षिण कोशल’ के नाम से जाना जाता था| इस क्षेत्र का उल्लेख रामायण और महाभारत में भी मिलता है। छठी और 12वीं शताब्दी के बीच सरभपूरिया, पांडुवंशी, सोमवंशी, कलचुरी और नागवंशी शासकों ने इस क्षेत्र पर शासन किया था| क्षेत्रफल के हिसाब से छत्तीसगढ़ देश का नौवां बड़ा राज्य है। जबकि जनसंख्या की दृष्टि से इसका 17वां स्थान है।
9. राष्ट्रीय एकता दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय एकता दिवस प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है| वल्लभ भाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था|
10. विश्व शहर दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व शहर दिवस प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को मनाया जाता है| विश्व शहर दिवस का सामान्य विषय ‘बेहतर शहर, बेहतर जीवन’ है| यह दिवस शहरीकरण की सफलताओं को बढ़ावा देने के लिए और शहरीकरण से उत्पन्न विशिष्ट चुनौतियों का समाधान करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

Comments

Popular posts from this blog

Age Related Question of Maths in Hindi | आयु पर आधरित प्रश्न

Best Trigonometry Tricks in Hindi | 11 Questions | Part 2

श्वेतांबर एवं दिगंबर में अंतर ( Differences between Svetambara and Digambar)