21 नवम्बर 2017 करंट अफेयर्स

1. हाल ही में दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड कहाँ पर तैयार की गई है?
दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड लद्दाख में चीनी सीमा के पास तैयार की गई है| 86 किमी लंबी यह रोड देश के आखिरी गांवों को जोड़ने के लिए तैयार की गई है| इस रोड को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बनाया है। 19 हजार 300 फीट की ऊंचाई पर बनी यह सड़क वाहन चलाने लायक दुनिया की सबसे ऊंची सड़क है। बीआरओ ने इस प्रोजेक्ट का नाम हिमांक रखा था। यहां गर्मियों में भी तापमान शून्य से 20 डिग्री तक कम रहता है। जबकि सर्दियों में यह माइनस 40 डिग्री तक पहुंच जाता है।


2. हाल ही में किस भगवान के मंदिर में गुलदस्ते पर पाबंदी लगाई गई है?
शिरडी के साईं मंदिर में गुलदस्ते पर पाबंदी लगाई गई है| यह पाबंदी सुरक्षा को देखते हुए लगाई है| मंदिर में गुलदस्ते बेंचने वालों की भीड़ से प्रवेशद्वार परिसर की सुरक्षा में दिक्कत आती है| इससे पहले साईं मंदिर में नारियल ले जाने पर भी पाबंदी लगाई गई थी|


3. हाल ही में अमेरिकी केंद्रीय फेडरल रिज़र्व बैंक के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अमेरिकी केंद्रीय फेडरल रिज़र्व बैंक के प्रमुख के रूप में जेरोम एच पावेल को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में पावेल फेडरल रिज़र्व के बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स के सदस्य है|


4. हाल ही में किस राज्य में ‘हिंदी सत्याग्राहियों’ के लिए आजीवन मासिक पेंशन योजना शुरू की गई है?
हरियाणा में ‘हिंदी सत्याग्राहियों’ के लिए आजीवन मासिक पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना के तहत हरियाणा सरकार द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों और उनकी विधवाओं को 10,000 रुँपये मासिक पेंशन प्रदान करेगी|



5. हाल ही में केकड़े के आकार का म्यूजियम कहाँ पर बनाया जा रहा है?
केकड़े के आकार का म्यूजियम चीन में बनाया जा रहा है| यह म्यूजियम क्रैब को समर्पित किया गया है| यह म्यूजियम 75 मीटर लंबा और 16 मीटर ऊँचा है| इसे स्टील से बनाया जा रहा है| इसे वाणिज्यिक परिसर के रूप में भी प्रयोग किया जायेगा|


6. विभा बक्षी कौन है?
विभा बक्षी अमेरिका की बिजनेस रिपोर्टर है| हाल ही में इन्होनें ग्लोबल वूमन लीडरशिप इकोनॉमिक फोरम में मुख्य भाषण दिया है| यह फोरम विश्व में महिलाओं के हक़ में कार्य करता है| विभा ने कुछ समय पहले निर्भया मामले के पश्चात् ‘डॉटर्स ऑफ मदर इंडिया’ नाम की डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। इस फिल्म के लिए इन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इससे पहले इन्होंने ‘टेरर एट होम’ फिल्म बनाई थी , वह भी महिला केंद्रित थी, जिस पर अमेरिका की सरकार ने इन्हें एमी पुरस्कार से सम्मानित किया था। इस फिल्म में महिलाओं के खिलाफ हिंसा को सख्ती से रोकने का संदेश दिया गया था।



7. दीना वाडिया कौन थी?
दीना वाडिया पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की एकमात्र संतान थी| इन्होनें कराची में अपने पिता के मकबरे पर जाने के बाद एक किताब लिखी थी, जिसे इन्होनें अपनी जिंदगी का सबसे कटु अनुभव बताया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|



8. हाल ही में ग्लोबल ग्रीन फिल्म फेस्टिवल कहाँ पर आयोजित किया गया है?
ग्लोबल ग्रीन फिल्म फेस्टिवल दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है| इस फेस्टिवल में कश्मीर से चार फिल्मों सहित 113 फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा| इस फिल्म फेस्टिवल का उद्देश्य जल संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाना और लोगों को जल संरक्षण के संबंध में चर्चाओं के माध्यम से संवेदनशील बनाना है| इस वर्ष इस फेस्टिवल का विषय “Conservation For Water” रखा गया है|


9. अमेरिका में नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी की स्थापना कब की गई थी?
अमेरिका में नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी की स्थापना 4 नवंबर 1952 में की गई थी| यह कर्मचारियों और बजट के लिहाज से अमेरिका की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी है, जो रक्षा मंत्रालय के तहत काम करती है। यह सीधे राष्ट्रीय खुफिया निदेशक को रिपोर्ट करती है। एनएसए के पास अंतरराष्ट्रीय खुफिया कामों के लिए दुनियाभर से जानकारियां जुटाने और उनकी छानबीन करने की जिम्मेदारी है। अमेरिकी धरती पर मौजूद किसी शख्स के संचार के बारे में भी जानकारी रखने का काम इसी एजेंसी का है। इस काम के लिए संस्था के पास दक्ष पेशेवर और उच्च तकनीकी सुविधाएं हैं। यह ईमेल, मोबाइल से लेकर तमाम तरह के संचार साधनों में घुसपैठ कर सकती है। अमेरिका की दूसरी खुफिया एजेंसियां जासूसों और एजेंटों के जरिए अपना काम करती हैं, लेकिन एनएसए के पास ये अधिकार नहीं है। वह सिर्फ बातचीत और संचार पर ही नजर रखती है।



10. विश्व शाकाहारी दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व शाकाहारी दिवस प्रतिवर्ष 1 नवंबर को मनाया जाता है| यह दिवस शाकाहारी जीवन शैली के लाभों के बारे में जागरूकता फ़ैलाने और दूसरों को शाकाहारी बनने का प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

Comments

Popular posts from this blog

Age Related Question of Maths in Hindi | आयु पर आधरित प्रश्न

Best Trigonometry Tricks in Hindi | 11 Questions | Part 2

श्वेतांबर एवं दिगंबर में अंतर ( Differences between Svetambara and Digambar)