31 अक्टूबर 2017 करंट अफेयर्स



                   


1. हाल ही में जारी की गई ग्लोबल हंगर इंडेक्स सूची में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?
119 देशों की जारी की गई ग्लोबल हंगर इंडेक्स सूची में भारत को 100 वां स्थान दिया गया है| पिछले वर्ष इस सूची में भारत को 97वां स्थान दिया गया था| इस सूची में चीन को 29वां, नेपाल को 72वां, म्यांमार को 77वां, श्रीलंका को 84वां, तथा बांग्लादेश को 88वां स्थान दिया गया है| इस सूचकांक की मदद से विश्व भर में भूख से संबंधित आंकड़ो का ब्यौरा एकत्रित किया जाता है, जिससे सरकारों की उपलब्धियां एवं उनकी विफलताएं सामने आती है|
2. हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात ने किस देश के नागरिकों के वीजा पर प्रतिबंध की घोषणा की है?
संयुक्त अरब अमीरात ने उत्तर कोरिया के नागरिकों के वीजा पर प्रतिबंध की घोषणा की है| संयुक्त अरब अमीरात ने यह घोषणा उत्तर कोरिया के मिसाइल कार्यक्रम के कारण की है| इससे पहले कुवैत और कतर भी उत्तर कोरिया पर इस प्रकार के प्रतिबंध की घोषणा कर चुका है|
3. हाल ही में भारतीय रेलवे को किस कंपनी द्वारा पहला डीजल-इलेक्ट्रिक रेल इंजन प्राप्त हुआ है?
भारतीय रेलवे को अमेरिका की जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी से पहला डीजल-इलेक्ट्रिक रेल इंजन प्राप्त हुआ है| यह इंजन इस तरह के हजार इंजनो की 2.5 अरब डॉलर में आपूर्ति करने के सौदे के तहत प्राप्त हुआ है| यह परियोजना भारतीय रेलवे और जनरल इलेक्ट्रिक के बीच संयुक्त उपक्रम है, जिसका उद्देश्य 4,500 हॉर्स पावर (एचपी) और 6,000 एचपी के आधुनिक डीजल-इलेक्ट्रिक इंजनो की आपूर्ति एवं रख-रखाव करना है|
4. एस्थर स्टाउब्ली कौन है?
एस्थर स्टाउब्ली पुरुष फीफा वर्ल्ड कप की पहली महिला रेफरी है| एस्थर उन सात महिला रेफरी में से एक हैं जिन्हें फीफा ने इस टूर्नामेंट के लिए आमंत्रित किया था। 5 फीट, 5 इंच की एस्थर 2006 से ही फीफा इंटरनेशनल रेफरी की सूची में हैं। इन्होनें 2015 महिला यूरो कप के फाइनल को भी संचालित किया था।
5. “ग्राम संवाद” क्या है?
“ग्राम संवाद” एक मोबाइल एप है, जिसके जरिये इस बात की निगरानी की जा सकेगी कि सरकार द्वारा गांवो के विकास के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही है| वह योजनाएं ग्राम पंचायत स्तर पर किस प्रकार कार्य कर रही है| इसका मुख्य उद्देश्य देशवासियों को सरकार की और से महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाना है|
6. हाल ही में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार से बिंदेश्वर पाठक को सम्मानित किया गया है| पाठक को यह पुरस्कार लोक प्रशासन, शिक्षा और प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है| पाठक को पद्म भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है|
7. आशीष नेहरा का संबंध किस खेल से है?
आशीष नेहरा का संबंध क्रिकेट से है| नेहरा भारतीय क्रिकेट में महत्वपूर्ण गेंदबाज की भूमिका निभाते है| इन्हें अपनी गेंदबाजी में विविधता के लिए जाना जाता है| इन्होनें अपने करियर में 17 टेस्ट में 44 विकेट, 120 एकदिवसीय मैचों में 157 विकेट तथा 26 टी-20 मैचों में 34 विकेट लिए है| हाल ही में इन्होनें अन्तराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है|
8. अन्तराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस प्रतिवर्ष 13 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करना तथा विश्व में जोखिम प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
9. “अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस” कब मनाया जाता है?
“अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस” प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस बालिकाओं के समक्ष आने वाली चुनौतियों की पहचान करने तथा बालिकाओं के अधिकारों के संरक्षण के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष ‘अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस” का विषय “कन्या सशक्तिकरण : संकट से पहले, संकट के समय और संकट के बाद” रखा गया है|
10. सेंट जर्मननैन लाए फ़्रांस में कब स्थापित किया गया था?
सेंट जर्मननैन लाए फ़्रांस में 1957 में स्थापित किया गया था| यह 83 राष्ट्रीय सदस्यों वाली एक आम सभा द्वारा प्रशासित है, तथा अधिशासी तंत्र की एक परिषद के रूप में कार्यरत है| आईएएलए परिषद में 24 राष्ट्रीय सदस्य है और भारत भी इस परिषद का एक सदस्य है जिसका प्रतिनिधित्व महानिदेशक- लाइट हाउस एवं लाइटशिप्स नौवहन मंत्रालय द्वारा किया जाता है| लाइटहाउस अधिनियम 1927 के अनुसार डी जी एल एल अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप समूहों सहित भारत के तटों पर सामान्य स्थितियों में नौचालन की गतिविधियों का अनुरक्षण में मदद प्रदान करता है|

Comments

Popular posts from this blog

Age Related Question of Maths in Hindi | आयु पर आधरित प्रश्न

Best Trigonometry Tricks in Hindi | 11 Questions | Part 2

श्वेतांबर एवं दिगंबर में अंतर ( Differences between Svetambara and Digambar)