21 दिसंबर 2017 करंट अफेयर्स, current affairs in hindi

Disha current affairs, disha meths trick

1. हाल ही में किस देश की संसद ने ‘इच्छामृत्यु’ का कानून पारित किया है?
ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया संसद ने ‘इच्छामृत्यु’ का कानून पारित किया है| ऑस्ट्रेलिया में ‘इच्छामृत्यु” की अनुमति देने वाला विक्टोरिया पहला राज्य बन गया है|

2. हाल ही में किस राज्य में पटाखे चलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है?
छतीसगढ़ में पटाखे चलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है| सर्दियों में हवा की गति कम होने से प्रदूषण बढ़ने की आशंका रहती है, इसलिए प्रदूषण को नियंत्रण में रखने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है|

3. हाल ही में भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट कहाँ पर शुरू किया गया है?
भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट केरल में वायनाड के बाणासुर सागर बांध में शुरू किया गया है| इस प्लांट में 1938 सोलर पैनल लगे हैं। इस पावर प्लांट से एक साल में 7 लाख यूनिट बिजली पैदा होगी| इसे बनाने में 9.25 करोड़ रुपये की लागत आई है|

4. भारत का पहला चाइल्ड कैंसर सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल कहाँ पर खोला गया है?
भारत का पहला चाइल्ड कैंसर सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल चंडीगढ़ में खोला गया है| इस हॉस्पिटल में बच्चों के कैंसर के इलाज के लिए मेडिकल सुविधा से लेकर सर्जरी तथा उनके पेरेंट्स के लिए शॉर्ट स्टे की सुविधा मौजूद है| यह हॉस्पिटल टाटा और पीजीआई के सहयोग से खोला गया है|

5. ‘भारतीय नौसेना’ क्या है?
‘भारतीय नौसेना’ भारतीय सेना का सामुद्रिक अंग है, जो अपने गौरवशाली इतिहास के साथ भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की रक्षक है| यह विश्व की 5वीं सबसे बड़ी नौसेना है| यह मुख्य नौसेना अधिकारी-एडमिरल के नियंत्रण में होता है| भारतीय नौसेना 3 क्षेत्रों की कमांडो के तहत तैनात की गई है, जिसमें से प्रत्येक का नियंत्रण एक फ्लैग अधिकारी द्वारा किया जाता है| भारतीय नौसेना की अधिकृत शुरुआत 5 सितंबर 1612 में की गई थी| भारतीय नौसेना का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है|

6. अकिहितो कौन है?
अकिहितो जापानी सम्राट है| इन्होनें अपने सम्राट कार्यकाल के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध के घावों पर मरहम लगाने का प्रसास किया है| हाल ही में इन्होनें अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है| दो शताब्दियों में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी सम्राट ने अपने पद से त्यागपत्र दिया है|

7. हाल ही में ऑस्ट्रेलियन पीजीए चैंपियनशिप का ख़िताब किसने जीता है?
ऑस्ट्रेलियन पीजीए चैंपियनशिप का ख़िताब ऑस्ट्रेलिया के गोल्फर कैमरन स्मिथ ने जीता है| स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियन पीजीए चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के ही जॉर्डन जुनिच को हराकर यह ख़िताब जीता है| स्मिथ ने पहली बार यह ख़िताब जीता है| स्मिथ का यह साल का दूसरा ख़िताब है| इससे पहले, स्मिथ ने यूएस पीजीए टूर का ख़िताब जीता था|

8. मिगुएल कोटो को संबंध किस खेल से है?
मिगुएल कोटो का संबंध बॉक्सिंग से है| मिगुएल छह बार के वर्ल्ड चैम्पियन है| इन्होनें चार वेट कैटेगरी में वर्ल्ड टाइटल जीते थे। मिगुएल ने करिअर में 47 में से 41 फाइट जीतीं है। इनमें से 33 नॉकआउट में अपने नाम की है| हाल ही में इन्होनें बॉक्सिंग से संन्यास की घोषणा की है|

9. भारत में नौसेना दिवस कब मनाया जाता है?
भारत में नौसेना दिवस प्रतिवर्ष 4 दिसम्बर को मनाया जाता है| यह दिवस 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान कराची हार्बर पर भारतीय सैना के ऑपरेशन ट्राईडेंट की सफलता के उपलक्ष्य में मनाया जाता है| इस युद्ध में पहली बार जहाज पर मार करने वाली एंटी शिप मिसाइल से हमला किया गया था| इस हमले से पाकिस्तान के सबसे बड़े कराची बंदरगाह पर तीन जहाज डूब गए थे|

10. अन्तराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस प्रतिवर्ष 3 दिसम्बर को मनाया जाता है| यह दिवस दिव्यांग व्यक्तियों की परेशानियों को समझने और उनके अधिकारों के लिए कार्य करने तथा उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष अन्तराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का विषय “ट्रांसफॉर्मेशन टुवर्ड्स सस्टेनेबल एंड रेसिलिएंट सोसाइटी फॉर ऑल” रखा गया है|
Disha current affairs in hindi, disha meths trick video

Comments

Popular posts from this blog

Age Related Question of Maths in Hindi | आयु पर आधरित प्रश्न

Best Trigonometry Tricks in Hindi | 11 Questions | Part 2

श्वेतांबर एवं दिगंबर में अंतर ( Differences between Svetambara and Digambar)