22 दिसंबर 2017 करंट अफेयर्स, current gk in hindi

disha current gk in hindi, disha gk, disha samsamyiki

1. हाल ही में दिल्ली के मुख्य सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
दिल्ली के मुख्य सचिव के रूप में अंशु प्रकाश को नियुक्त किया गया है| अंशु 1986 बैच के अरुणाचल-गोवा-मिजोरम एवं केंद्र शासित (AGMUT) कैडर के आईएएस अधिकारी| अंशु प्रकाश ने मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दी है। अंशु अरूणाचल प्रदेश और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह प्रशासन में स्वास्थ्य सचिव पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है| वर्तमान में अंशु प्रकाश ग्रामीण विकास मंत्रालय में अपर सचिव और वित्तीय सलाहकार के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में आयुध कारखाना बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
आयुध कारखाना बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में सुनील कुमार चौरसिया को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में सुनील आयुध निर्माणी थे तथा सामग्री एवं कलापुर्जा विभाग का कार्यभार देख रह रहे है|

3. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना राजदूत के रूप में भारतीय अभिनेत्री दीया मिर्जा को नियुक्त किया गया है| इसमें अन्तराष्ट्रीय हॉलीवुड सितारे जैसे कैट ब्लैचेट, ऐनी हाथवे, एंजेलिना जोली, कैटी पेरी और एमा वॉटसन शामिल है| 2013 में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को संयुक्त राष्ट्र बाल निधि कार्यक्रम के सद्भावना राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया था|

4. शशि कपूर कौन थे?
शशि कपूर प्रसिद्ध अभिनेता थे| इन्होनें 1961 में बतौर लीड एक्टर हिन्दी फिल्मों में डेब्यू किया था| इन्होनें अपने फ़िल्मी करियर में 160 फिल्मों में काम किया था| इन्हें पद्मभूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. अली अब्दुल्ला सालेह कौन थे?
अली अब्दुल्ला सालेह यमन के पूर्व राष्ट्रपति थे| सालेह पिछले सप्ताह तक हूथी विद्रोहियों के साथ थे। सालेह के समर्थक हूथी विद्रोहियों के साथ मिलकर सऊदी अरब समर्थित यमन की मौजूदा सरकार के खिलाफ लड़ रहे थे। सालेह ने हूथी से नाता तोड़ते हुए सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना से शांति अपील की थी। इसके बाद से अब तक विद्रोहियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना में हुई हिंसा में 125 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। हाल ही में अली अब्दुल्ला सालेह की हत्या कर दी गई है|

6. ‘ए वर्ड थ्राइस अटर्ड: स्टोरीज ऑन लाइफ्स रियल्टीज’ पुस्तक की लेखिका कौन है?
‘ए वर्ड थ्राइस अटर्ड: स्टोरीज ऑन लाइफ्स रियल्टीज’ की लेखिका परवीन तल्हा है|यह पुस्तक देश की तीन तलाक की शिकार मुस्लिम महिलाओं की जीवनी पर आधारित है| इस पुस्तक में बच्चों, पुरुषों और जानवरों का भी वर्णन किया गया है|

7. हाल ही में 8वां विश्व उघमिता शिखर सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?
8वां विश्व उघमिता शिखर सम्मेलन भारत के हैदराबाद में आयोजित किया गया है| इस सम्मेलन का उद्देश्य भारत सहित दुनिया में उघमिता को बढ़ावा देना है| इस सम्मेलन का विषय ‘सबसे पहले महिला, सबके लिए, समृद्धि’ रखा गया है|

8. डेड-सी क्षेत्र ईन-बुकक कहाँ पर स्थित है?
डेड-सी क्षेत्र ईन-बुकक इजरायल में स्थित है| डेड-सी क्षेत्र में आमतौर पर लोग वहां की मिट्‌टी से नहाने आते हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां की मिट्‌टी में औषधीय गुण होते हैं और उसमें नहाने से कई तरह के रोग ठीक हो जाते हैं। यह पृथ्वी में सबसे निचले स्तर पर है यानी समुद्र स्तर से 431 मीटर नीचे स्थित है। यहां पर हवा में ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होने से भी लोगों को स्वास्थ्य लाभ होता है।

9. बैटल ऑफ थ्री एंपेर्र्ज की लड़ाई कब लड़ी गई थी?
बैटल ऑफ थ्री एंपेर्र्ज की लड़ाई 5 दिसम्बर 1805 में लड़ी गई थी| यह नेपोलियन द्वारा लड़ी गई सबसे अहम लड़ाईयों में से एक है जिसमें नेपोलियन के पास 68 हजार सैनिक थे जबकि विरोधी सेना में 90 हजार सैनिक थे। इसके बावजूद नेपोलियन अपने साहस और सूझ-बुझ से यह लड़ाई जीत ली थी।

10. राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस प्रतिवर्ष 3 दिसम्बर को मनाया जाता है| यह दिवस भारत के प्रथम कृषि मंत्री एवं भारत के राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य के रूप में मनाया जाता है|

Disha current affairs in hindi, disha meths trick, disha gk in hindi, current affairs, current affairs in hindi, gk in hindi

Comments

Popular posts from this blog

Age Related Question of Maths in Hindi | आयु पर आधरित प्रश्न

Best Trigonometry Tricks in Hindi | 11 Questions | Part 2

श्वेतांबर एवं दिगंबर में अंतर ( Differences between Svetambara and Digambar)