24 दिसंबर 2017 करंट अफेयर्स, समसामयिकी, करंट gk, gk in hindi

disha gk in hindi, disha gk, disha current affairs in hindi

1. हाल ही में ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स के महासचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स के महासचिव के रूप में पंकज घीया को नियुक्त किया गया है| पंकज घीया राजस्थान ‘कर सलाहकार संघ’ के पूर्व अध्यक्ष होने के साथ व्यापारी एवं औद्योगिक संगठन के कर सलाहकार है। वर्तमान में पंकज घीया फोर्टी के ‘कर समिति’ के अध्यक्ष पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में किस मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय रखा गया है?
मानव संसाधन मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय रखा गया है| मानव संसाधन मंत्रालय का तर्क है कि यह मंत्रालय रोजगार नही दिलाता है| यह मंत्रालय सिर्फ शिक्षा में सुधार के लिए योजनाओं पर अमल करता है| इसलि इसका नाम शिक्षा मंत्रालय रखा गया है|


3. बेंजीन क्या है?
बेंजीन एक हाइड्रोकार्बन है, जिसका अणुसूत्र C6H6 है। बेंजीन का अणु 6 कार्बन परमाणुओं से बना होता है जो एक छल्ले की तरह जुड़े होते हैं तथा प्रत्येक कार्बन परमाणु से एक हाइड्रोजन परमाणु जुड़ा होता है। यह पेट्रोलियम (क्रूड ऑयल) में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। बेंजीन रंगहीन, मीठी गन्थ वाला, अत्यन्त ज्वलनशील द्रव है। इसका उपयोग एथिलबेंजीन्न और क्यूमीन (cumene) आदि भारी मात्रा में उत्पादित रसायनों के निर्माण में होता है।

4. क्रिप्टोकरेंसी क्या है?
क्रिप्टोकरेंसी एक प्रकार का आभासी पैसा है, जो लेनदेन को सुरक्षित रखने के लिए क्रिप्टोग्राफी का उपयोग करता है जो एन्कोंडिंग डेटा की एक जटिल प्रक्रिया के द्वारा किया जाता है| यह बाहरी किसी भी हस्तक्षेप जैसे विदेशी सरकारें जो प्रतिबंध लागू करने की कोशिश कर रहे है, से सुरक्षित रखता है|

5. एडविन मॉसक्वेरा कौन थे?
एडविन मॉसक्वेरा कोलंबिया के वेटलिफ्टर थे| एडविन ओलिंपिक में 69 किलो वर्ग में सातवें स्थान पर रहे थे| एडविन खिलाड़ी होने के साथ-साथ 14 साल से सैनिक भी थे। एडविन सेना में बटालियन ऑफ इंजीनियर्स ऑगस्टा का हिस्सा थे। हाल ही में एडविन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है|

6. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से सीरया के मोहम्मद अल जोंडी को सम्मानित किया गया है| मोहम्मद अल जोंडी को यह पुरस्कार लेबनान के शरणार्थी बच्चों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए दिया गया है|

7. हाल ही में हेनरी विस्कार्डी अचीवमेंट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
हेनरी विस्कार्डी अचीवमेंट पुरस्कार से भारतीय डॉक्टर सतेन्द्र सिंह को सम्मानित किया गया है| सतेन्द्र सिंह को यह पुरस्कार दिव्यागों के लिए किये गए कार्य के लिए दिया गया है| सतेन्द्र सिंह इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय है|

8. कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?
कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान भारत के कर्नाटक में स्थित है| यह भारत में पश्चिमी घाट का नम उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन के अंतर्गत दूसरा सबसे बड़ा वन्यजीव संरक्षित क्षेत्र है। यह उद्यान 600.32 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है| इसे 1987 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था|

9. मानस राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?
मानस राष्ट्रीय उद्यान असम में स्थित है| यह उद्यान एक सींग का गैंडा (भारतीय गेंडा) और बारहसिंघा के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। यह भूटान की तराई में बोडो क्षेत्रीय परिषद की देखरेख में 950 वर्ग किलोमीटर से भी बड़े इलाके में फैला है जिसके अंतर्गत 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत स्थापित 1973 वर्ग किलोमीटर का इलाका मानस व्याघ्र संरक्षित क्षेत्र भी आता है|

10. क्योटो प्रोटोकॉल पर सहमति कब बनी थी?
क्योटो प्रोटोकॉल पर सहमति 6 दिसम्बर 1997 में जापान में आयोजित हुए जलवायु सम्मेलन में बनी थी| इसमें मुख्य बात ये थी कि औद्योगीकृत देश ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को 1990 के स्तर से 5.2 प्रतिशत कम करेंगे। क्योटो संधि में शामिल सभी 38 विकसित देशों द्वारा सामूहिक रूप से ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन को 1990 के स्तर पर लाने के लिए 2012 तक 5.2 प्रतिशत कटौती करने का संकल्प व्यक्त किया गया था| वर्तमान तक ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए विश्व में 23 सम्मेलन हो चुके है|

Gk trick in hindi, india gk trick, india current gk, current gk in hindi, current affairs in hindi

Comments

Popular posts from this blog

Age Related Question of Maths in Hindi | आयु पर आधरित प्रश्न

Best Trigonometry Tricks in Hindi | 11 Questions | Part 2

श्वेतांबर एवं दिगंबर में अंतर ( Differences between Svetambara and Digambar)