28 नवम्बर 2017 करंट अफेयर्स

1.  हाल ही में वाणिज्य मंत्रालय में विशेष सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
वाणिज्य मंत्रालय में विशेष सचिव के रूप में बीनोय कुमार को नियुक्त किया गया है| बीनोय कुमार तेलंगाना कैडर के 1983 बैच के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी है| वर्तमान में बीनोय कुमार केन्द्रीय सरकार की खरीददारी इकाई, आपूर्ति एवं निपटान के महानिदेशक के पद पर कार्यरत है|

2. ‘तुलीपंजजी चावल’ का भौगोलिक संकेतक का संबंध किस राज्य से है?
‘तुलीपंजजी चावल’ का भौगोलिक संकेतक का संबंध पश्चिम बंगाल से है| ‘तुलीपंजजी चावल’ को ‘गैर-बासमती खुशबूदार चावल’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है| 2012 के लंदन ओलिंपिक में खाघ महोत्सव के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार ने ‘तुलीपंजजी चावल’ का निर्यात किया था|

3. ‘पेपाल’ क्या है?
‘पेपाल” एक अमेरिकी कंपनी है, जो दुनिया भर में ऑनलाइन भुगतान प्रणाली सुविधा प्रदान करती है| यह एक प्रकार की वेबसाईट है, जिसकी मदद से लैपटॉप, कंप्यूटर, स्मार्ट फोन, और टैबलेट से किसी भी के खाते में पैसे भेजे जा सकते है और लिए जा सकते है| पेपाल दुनिया की सबसे बड़ी इन्टरनेट भुगतान कंपनियों में से एक है| इसकी स्थापना 1998 में की गई थी|


4. प्रीति पटेल कौन है?
प्रीति पटेल भारतीय मूल की ब्रिटिश राजनीतिज्ञ है| प्रीति पटेल वर्तमान में अन्तराष्ट्रीय विकास मंत्री के पद पर कार्यरत है | हाल ही में इन्होनें अपने विकास मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है| इन पर इजराईल दौरे के बीच वहां के प्रधानमंत्री के साथ गोपनीय मुलाकात करने का आरोप था| इस मुलाकात को ब्रिटेन के संविधान के अनुसार राजनयिक प्रोटोकोल का उल्लंघन माना गया है| प्रीति प्रधानमंत्री ‘थेरेसा में’ की कैबिनेट में एकमात्र अल्पसंख्यक जाति की महिला थी|

5. हाल ही में किस तस्वीर को सैंक्चुअरी वाइल्ड लाइफ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
एक जलते हुए हाथी और आग से लिपटे उसके बच्चे की तस्वीर को सैंक्चुअरी वाइल्ड लाइफ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| यह तस्वीर पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में ली गई है, जिसमे हाथी और उसका बच्चा लोगों की भीड़ से बचकर भागते नजर आ रहे है| इस फोटो में हाथी का बच्चा और उसकी मां भीड़ द्वारा फेंके जा रहे जलते टार बॉल्स की चपेट में आ जाते है| इस फोटो को ‘हेल इज हेयर’ यानी ‘नर्क यही है’ टाइटल दिया गया है|

6. हाल ही में अन्तराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव कहाँ पर आयोजित किया गया है?
अन्तराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव हैदराबाद में आयोजित किया गया है| इस फिल्म महोत्सव में तेलंगाना और हैदरबाद के 40 थियेटरों में 317 फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा| यह विश्व का सबसे बड़ा फिल्म महोत्सव है| इस फिल्म महोत्सव का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का प्रदर्शन करना है, जो अन्य संस्कृतियों, जिंदगियों, और अनुभवों के प्रति समझ पैदा करना तथा बच्चों को दुनिया में हो रही घटनाओं की प्रति जागरूक करना है|

7. मिशेल स्टार्क का संबंध किस खेल से है?
मिशेल स्टार्क का संबंध क्रिकेट से है| मिशेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज की भूमिका निभाते है| हाल ही में इन्होनें टेस्ट मैच की दोनों पारियों में हैट्रिक बनाई है| मिशेल स्टार्क ने यह कारनामा शेफील्ड शील्ड के मैच में न्यू साउथ वेल्स की तरफ से वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए टेस्ट मैच के दोनों पारियों में हैट्रिक ली है| इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में एक ही मैच में दो हैट्रिक ऑस्ट्रेलिया के टीजे मैथ्यूज ने 1912 में इंग्लैंड के खिलाफ ली थी|

Comments

Popular posts from this blog

Age Related Question of Maths in Hindi | आयु पर आधरित प्रश्न

Best Trigonometry Tricks in Hindi | 11 Questions | Part 2

श्वेतांबर एवं दिगंबर में अंतर ( Differences between Svetambara and Digambar)