29 नवम्बर 2017 करंट अफेयर्स



1. हाल ही में अमेरिकी नागरिकों पर किस देश की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाया गया है?
अमेरिकी नागरिकों पर क्यूबा की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाया गया है| इस प्रतिबंध के तहत अमेरिकी नागरिक क्यूबा की सरकारी और सैन्य स्वामित्व वाली कंपनियों के साथ व्यापार नही कर सकेंगे| इस प्रतिबंध का उद्देश्य अमेरिकियों को क्यूबा जाने हेतु अधिकारिक यात्राएं करने के लिए प्रोत्साहित करना और क्यूबा के निजी क्षेत्र और छोटे उघोगों की मदद करना है|

2. वांग जिन कौन है?
वांग जिन चीन के साइक्लिस्ट है| हाल ही में प्रोफेशनल साइकिलिंग ने वांग जिन पर दो वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया है| इन पर यह पप्रतिबंध टूर ऑफ हेनान में स्विट्जरलैंड नेशनल टीम के स्टाफ पर अटैक करने के कारण लगाया गया है| वांग ने टूर की सातवीं स्टेज में स्विस टीम के सदस्य को जमीन पर गिरा दिया था और उन्हें मारा था। उन्होंने साइकल के पंप को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया था।

3. ए.जी. मिल्खा सिंह कौन थे?
ए.जी. मिल्खा सिंह पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर थे| मिल्खा सिंह ने 60 के दशक में चार टेस्ट मैच खेले थे। मिल्खा सिंह ने मद्रास (वर्तमान में तमिलनाडु) के लिए 88 प्रथम श्रेणी के मैच खेले और कुल 4324 बनाए। इसमें आठ शतक और 27 अर्धशतक हैं। हाल ही में इनका निधन हो गया है|

4. हाल ही में गोनकोर्ट पुरस्कार से किस पुस्तक को सम्मानित किया गया है?
गोनकोर्ट पुरस्कार से “एल ऑडर डू जौर” पुस्तक को सम्मानित किया गया है| इस पुस्तक में वर्णन किया गया है कि कैसे जर्मन उद्योग और वित्त ने एडॉल्फ़ हिटलर का समर्थन किया था| “एल ऑडर डू जौर” एक 160 पेज की पुस्तक है| गोनकोर्ट पुरस्कार फ़्रांस का शीर्ष पुरस्कार है|

5. कंबला त्यौहार का संबंध किस राज्य से है?
कंबला त्यौहार का संबंध कर्नाटक से है| इस त्यौहार में स्थानीय जागीरदार और गांव के मुखिया अपने भैसों की दौड़ कराते है| यह त्यौहार प्रतिवर्ष नवंबर और मार्च माह के शुरू में मनाया जाता है| हाल ही में इस खेल को केंद्र सरकार ने पशु क्रूरता विधेयक 2017 को देने के पश्चात इस खेल को संवैधानिक मान्यता दे दी गई है|

6. मॉ सैन्ट माइकल कहाँ पर स्थित है?
मॉ सैन्ट माइकल फ़्रांस में स्थित है| यह ईसाई धर्म की संस्थाओं की कई इमारतों का समूह है| 10वीं सदी में तटीय द्वीप की चट्‌टान पर इसे बनाने की शुरुआत की गई थी, उसके बाद चरणबद्ध रूप से 12वीं, 17वीं एवं 18वीं सदी में इसने पूरा आकार लिया था। आज यहां 46 फीट ऊंचे तक हाईटाइड आते हैं, उसके बाद इसका आधा हिस्सा समुद्र में डूब जाता है। इस दौरान मार्ग बंद हो जाता है।

7. नाइजीरियाई मानवाधिकार कार्यकर्ता ‘केन’ को फांसी कब दी गई थी?
नाइजीरियाई मानवाधिकार कार्यकर्ता ‘केन’ को 10 नवंबर 1995 में फांसी दी गई थी| ‘केन’ दक्षिणी नाइजीरिया के निजैर-डेल्टा क्षेत्र में तेल-उद्योग का विरोध कर रहे थे। एंग्लो-डच कंपनी शेल नाइजीरिया में तेल-खनन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी थी। केन की फांसी के बाद नाइजीरिया को राष्ट्रकुल से हटा दिया दिया गया था। यूरोपीय संघ ने भी कई प्रतिबंध लगा दिए थे। ये प्रतिबंध 1998 में सनि अबाचा की मौत तक लगे रहे थे।

Comments

Popular posts from this blog

Age Related Question of Maths in Hindi | आयु पर आधरित प्रश्न

Best Trigonometry Tricks in Hindi | 11 Questions | Part 2

श्वेतांबर एवं दिगंबर में अंतर ( Differences between Svetambara and Digambar)