30 नवम्बर 2017 करंट अफेयर्स
1. हाल ही में किस राज्य में “शी पैड” योजना शुरू की गई है?
केरल में “शी पैड” योजना शुरू की गई है| इस योजना के तहत केरल स्कूल बोर्ड से संबद्ध सरकारी और अनुदानित निजी स्कूलों में कक्षा छह से बारहवीं तक की विधार्थियों को मुफ्त में सेनेटरी नैपकिन वितरित किये जायेंगे| नैपकिन वितरण के लिए स्कूलों में एक खास मशीन होगी, जिससे नैपकिन लिए जा सकेंगे| लड़कियों में माहवारी के दौरान स्वच्छता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है|
2. ‘कॉर्मरेंट फिशिंग’ क्या है?
‘कॉर्मरेंट फिशिंग’ जापान में मछलियाँ पकड़ने का एक पारंपरिक तरीका है| कॉर्मरेंट यानी पनकौवों के गले में डोर बांधकर उन्हें नदी में छोड़ दिया जाता है। जैसे ही ये मछलियां दबोचते हैं, मछुआरे डोर खींच उसे छुड़ा लेते हैं। मछुआरे बोट के आगे एक मशाल टांगकर रखते हैं। इसकी रोशनी मछलियों को भी आकर्षित करती है।
3. कैरोलिना कोस्टनर कौन है?
कैरोलिना कोस्टनर इटली की फिगर स्केटर है| वर्तमान में कैरोलिना आईएसयू ग्रांप्री फिगर स्केटिंग एनएचके ट्रॉफी में हिस्सा ले रही हैं। इसे फिगर स्केटिंग का सबसे बड़ा इवेंट कहा जाता है। कैरोलिना दो बार यहां जीत दर्ज कर चुकी हैं। वे ऐसा करने वाली इटली की एकमात्र स्केटर हैं।
4. गीता विश्वास कौन थी?
गीता विश्वास पूर्व महिला हॉकी ओलम्पियन और अन्तराष्ट्रीय अंपायर थी| इन्होनें 1980 में मॉस्को ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था| वर्तमान में विमानन कंपनी एयर इंडिया के साथ कार्यरत थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. करीन डोर कौन थी?
करीन डोर जर्मन अभिनेत्री थी| इन्हें यू ओनली लिव ट्विइस में लाल बालों वाली खलनायक ‘हेल्गा ब्रांट ‘की भूमिका के लिए जाना जाता है| इन्होनें ‘टोपज’ तथा ‘द इनविजिबल डॉ, मबूस में अभिनय किया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में ‘यहूदी नोबेल पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया गया है?
‘यहूदी नोबेल पुरस्कार’ से अभिनेत्री नताली पोर्टमैन को सम्मानित किया गया है| नताली पोर्टमैन को यह पुरस्कार सामाजिक कारणों तथा उसके यहूदी और इजराईल के गहरे संबंधो के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए दिया गया है| पोर्टमैन इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली पांचवी विजेता और एकमात्र महिला है| इन्हें सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है|
7. हाल ही में गलुंगन उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?
गलुंगन उत्सव इंडोनेशिया में मनाया जा रहा है| इस दिन लोग भगवान को पीले रंग के चावल और फल चढाते है और अच्छी सेहत की कामना करते है| यह उत्सव हिन्दुओं द्वारा अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है| इस उत्सव में लोग अपने मृत रिश्तेदारों को याद करते है|

Comments
Post a Comment