14 फरवरी 2018 रेलवे के नवीनतम महत्वपूर्ण प्रश्न

1.  एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म (ADR) की सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार भारत के किस मुख्यमंत्री के पास सबसे कम संपत्ति है?
a.    अरविन्द केजरीवाल
b.    प्रेमा खांडू
c.    मणिक सरकार
d.    ममता बनर्जी
2. उत्तर प्रदेश में जापानी इन्सेफलाइटिस से बचाव हेतु किस अभियान की शुरुआत की गयी?
a.    रक्षक
b.    दस्तक
c.    संभव
d.    जागरुक
3. हाल ही में केंद्र सरकार ने सेना के लिए हथियारों की खरीद हेतु कितनी राशि की योजना को मंजूरी प्रदान की?
a.    15,935 करोड़ रुपये
b.    14,300 करोड़ रुपये
c.    11,600 करोड़ रुपये
d.    9,000 करोड़ रुपये
4. भारत को ओमान के किस पोर्ट पर सैन्य पहुंच कायम करने के लिए ओमान से स्वीकृति प्राप्त हो गयी है?
a.    ग्वादर
b.    चाबहार
c.    संभोली
d.    दुकम
5. भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में किस देश में पहली बार एकदिवसीय श्रृंखला जीती है?
a.    वेस्टइंडीज़
b.    दक्षिण अफ्रीका
c.    ऑस्ट्रेलिया
d.    ज़िम्बाब्वे
6. हाल ही में एलपीजी पंचायत निम्नलिखित में से किस स्थान पर आयोजित की गयी थी?
a.    संसद भवन
b.    इंडिया गेट
c.    राष्ट्रपति भवन
d.    विजय चौक
7. हाल ही में किस देश ने पाकिस्तान को आतंकियों का समर्थन करने वाला देश घोषित करने संबंधी एक बिल पेश किया?
a.    अमेरिका
b.    भारत
c.    ब्रिटेन
d.    जापान
8. हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार किस धनाड्य के बारे में कहा गया कि वह 20 दिन तक देश का सारा खर्च उठाने में सक्षम है?
a.    मुकेश अंबानी
b.    अजीज प्रेमजी
c.    शिव नादार
d.    लक्ष्मी मित्तल
9. हाल ही में जारी की गई वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूची में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?
a.    50वां
b.    81वां
c.    93वां
d.    100वां
10. हाल ही में किस फसल का रकबा वर्ष 2017-18 के चालू रबी मौसम में 4.27 प्रतिशत घटकर 3.04 करोड़ हेक्टेयर रहा?
a.    धान
b.    गन्ना
c.    ज्वार
d.    गेंहूं


उत्तर:
1. c. मणिक सरकार
विवरण: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म (ADR)की सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री त्रिपुरा के मणिक सरकार हैं, उनकी संपत्ति 27 लाख रुपये है.2. b. दस्तक
विवरण:  पूर्वी उत्तर प्रदेश में फैले जापानी इन्सेफलाइटिस अथवा दिमागी बुखार की रोकथाम और उपचार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘दस्तक’ अभियान की शुरुआत की.3 . a. 15,935 करोड़ रुपये
विवरण: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई रक्षा खरीद परिषद ने 15,935 करोड़ के रक्षा सौदों को अपनी मंजूरी प्रदान की है.4. d. दुकम
विवरण: एक समझौते के अनुसार भारत अब ओमान के दुकम पोर्ट का इस्तेमाल अपनी सैन्य गतिविधियों एवं लॉजिस्टिक सपोर्ट के लिए कर सकेगा.5. b. दक्षिण अफ्रीका
विवरण: भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीकी ज़मीन पर इतिहास रचते हुए पहली बार दक्षिण अफ्रीका में सीरीज पर कब्ज़ा किया है.6. c. राष्ट्रपति भवन
विवरण: राष्ट्र्पति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में ‘एलपीजी पंचायत’ का आयोजन किया.7. a. अमेरिका
विवरण: अमेरिका ने पाकिस्तान को ग्लोंबल टेररिस्ट फाइनेसिंग वॉच लिस्ट में डालने से जुड़ा एक बिल पेश किया. 8 a. मुकेश अंबानी
विवरण: भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी 20 दिन तक देश का खर्च उठा सकते हैं. एक नई रिपोर्ट में यह दावा किया गया है.9. b. 81वां
विवरण: वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूची में भारत को 81वां स्थान दिया गया है. इस सूची में स्विट्ज़रलैंड को पहला स्थान दिया गया है.10. d. गेंहूं
विवरण: गेहूं के अंतर्गत रकबा फसल वर्ष 2017-18 के चालू रबी मौसम में 4.27 प्रतिशत घटकर 3.04 करोड़ हेक्टेयर रहा.

Comments

Popular posts from this blog

Age Related Question of Maths in Hindi | आयु पर आधरित प्रश्न

Best Trigonometry Tricks in Hindi | 11 Questions | Part 2

श्वेतांबर एवं दिगंबर में अंतर ( Differences between Svetambara and Digambar)