15 फरवरी 2018 रेलवे की नवीनतम सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

1.  दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में पद से इस्तीफ़ा दे दिया?
a.    रोबर्ट मुगाबे
b.    सेमी डोमिनिक
c.    जैकब ज़ुमा
d.    जैमिनी अलफांसो
Ans. C
2. केंद्र सरकार द्वारा अल्प बचत अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन के प्रावधान के अनुसार यदि अवयस्क की मृत्यु हो जाती है और कोई नामित व्यक्ति नहीं होता तो ऐसी स्थिति में शेष धनराशि किसे दी जाएगी?
a.    सरकारी खजाने को
b.    अभिभावक को
c.    करीबी संबंधी को
d.    दान कर दी जाएगी
Ans. B
3.  हाल ही में अमेरिका में किस स्थान पर एक हाईस्कूल में हुई फायरिंग में 17 लोगों की मौत हो गई?
a.    न्यूयॉर्क
b.    हवाई
c.    फ्लोरिडा
d.    कैलिफ़ोर्निया
Ans. C
4.  हाल ही में भेल को किस कम्पनी से दादरी में उत्सर्जन नियंत्रण उपकरण के लिए 560 करोड़ रुपए का अनुबंध प्राप्त हुआ?
a.    एनटीपीसी
b.    पीसीबी
c.    आईओएल
d.    एलओसी
Ans. A
5. ईरान के राष्ट्रपति का क्या नाम है जो हाल ही में तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आये हैं?
a.    हसन रूहानी
b.    अब्दुल हसन
c.    जाकिर अल असद
d.    जुबेर कदमस
Ans. A
6.  हाल ही में चर्चा में आये पंजाब नेशनल बैंक के 11500 करोड़ रुपये के घोटाले में किस हीरा व्यापारी का नाम बतौर आरोपी लिया जा रहा है?
a.    नीरव मोदी
b.    ताराचंद जैन
c.    आशुतोष भाटिया
d.    जिनेश त्रिपाठी
Ans. A
7. हाल ही में संस्कृति मंत्री राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार कितने आदर्श स्मारकों में विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं?
a.    400
b.    300
c.    200
d.    100
Ans. D
8. वर्ष 1947 के भारत-पाक युद्ध में इस्तेमाल किये गये किस विमान को आधुनिक स्वरुप के साथ भारतीय वायुसेना में शामिल किया जा रहा है?
a.    हर्क्युलस
b.    डकोटा
c.    जेवियर
d.    फ्रांसिस्को
Ans. B
9. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में किस शब्द के प्रयोग पर रोक लगाई है?
a.    अपाहिज
b.    विधवा
c.    दलित
d.    गरीब
Ans. C
10. हाल ही में किस देश ने भारतीय मूल के आईएसआईएस आंतकी सिद्धार्थ धर को वैश्विक आंतकी घोषित किया है?
a.    अमेरिका
b.    उत्तर कोरिया
c.    ब्रिटेन
d.    फ्रांस
Ans. A
              

Comments

Popular posts from this blog

Age Related Question of Maths in Hindi | आयु पर आधरित प्रश्न

Best Trigonometry Tricks in Hindi | 11 Questions | Part 2

श्वेतांबर एवं दिगंबर में अंतर ( Differences between Svetambara and Digambar)