हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 9 अप्रैल 2018

1. हाल ही में नागालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
नागालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में नेशनल डेमोक्रेटिव प्रोग्रेसिव पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो को नियुक्त किया गया है| रियो चौथी बार नागालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किये गए है|
2. हाल ही में जापान नौसेना युद्धपोत इकाई के प्रमुख के रूप किसे नियुक्त किया गया है?
जापान नौसेना युद्धपोत इकाई के प्रमुख के रूप रियोको अजूमा को नियुक्त किया गया है| रियोको जापान नौसेना युद्धपोत इकाई के प्रमुख के रूप के नियुक्त होने वाली प्रथम महिला है|
3. पतंगराव कदम कौन थे?
पतंगराव कदम वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व शिक्षा मंत्री थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
4. ‘इच्छामृत्यु” किसे कहते है?
जब किसी गंभीर और लाइलाज बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए डॉक्टर की सहायता से उसके जीवन के अंत करने को “इच्छामृत्यु” कहा जाता है|
5. “फुलफिलिंग बापूज ड्रीम्स-प्राइम मिनिस्टर्स ट्रिब्यूट टू गांधीजी” पुस्तक के लेखक कौन है?
“फुलफिलिंग बापूज ड्रीम्स-प्राइम मिनिस्टर्स ट्रिब्यूट टू गांधीजी” पुस्तक के लेखक सद्गुरु जग्गी वासुदेव है| इस पुस्तक में भारत के विकास प्रक्रिया के महत्वपूर्ण पहलुओं का वर्णन किया गया है|
6. हाल ही में ‘प्रित्जकर’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
‘प्रित्जकर’ पुरस्कार से भारत के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोशी को सम्मानित किया गया है| दोशी को यह पुरस्कार आर्किटेक्ट के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए दिया गया है| बालकृष्ण दोशी ‘प्रित्जकर’ पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय है| इनके द्वारा बनाई गई ‘संगत’ इमारत इनकी बेहतरीन कारीगरी का नमूना है| इसकी छत गोल है, ऊपर चाइना मोजइक टाइल्स लगी है, जो न पानी रुकने देती और न ही गर्मी होने देती है| प्रकाश इस तरह से भवन में आता है कि वह टकराकर पूरे कमरे में उजाला करता है। चूंकि छत गोल है, इसलिए इनके पास कुंड बनाए हैं, ताकि ऊपर से पानी गिरकर इन कुंडों में जमा हो जाए। इन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है|
7. हाल ही में “मिस इंटरनेशनल क्वीन” का ताज किसे पहनाया गया है?
“मिस इंटरनेशनल क्विन” का ताज वियतनाम की गुयेन हुआंग को पहनाया गया है| यह ट्रांसजेंडर महिलाओं के लिए विश्व की शीर्ष सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक है| यह प्रतियोगिता थाईलैंड में आयोजित की गई है|
8. हाल ही में वर्ल्ड रैली चैंपियनशिप किसने जीती है?
वर्ल्ड रैली चैंपियनशिप फ़्रांस के सेबेस्टियन ओगियर ने जीती है| सेबेस्टियन ने छठी बार यह ऑटो रेसिंग चैंपियनशिप जीती है। सेबेस्टियन ने स्पेन के डेनी सोर्डो और ब्रिटेन के क्रिस मीके को हराकर यह रेस जीती है। सेबेस्टियन ने सीजन की दूसरी रेस जीती है।
9. अलामो की लड़ाई कब समाप्त हुई थी?
अलामो की लड़ाई 6 मार्च 1836 में समाप्त हुई थी| इस लड़ाई में 182 टेक्सन आबादकार सैनिकों के लगभग 5,000 सैनिक मारें गए थे|
10. फ़िनलैंड में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार दिया गया था?
फ़िनलैंड में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार 7 मार्च 1900 में दिया गया था|

Comments

Popular posts from this blog

Age Related Question of Maths in Hindi | आयु पर आधरित प्रश्न

Best Trigonometry Tricks in Hindi | 11 Questions | Part 2

श्वेतांबर एवं दिगंबर में अंतर ( Differences between Svetambara and Digambar)