Current Gk In Hindi Weekly 02 अप्रैल से 08 अप्रैल 2018 तक

1. किस देश की स्पेस लैब 'तियानगॉन्ग-1'  हाल ही में पृथ्वी के वायुमंडल से टकराकर नष्ट हो गई और उसका कुछ मलबा दक्षिणी प्रशांत महासागर में जा गिरा?
a. चीन
b. दक्षिण कोरिया
c. वियतनाम
d. जापान


2. हाल ही में किस पूर्व क्रिकेटर ने राज्यसभा सांसद के तौर पर अपना वेतन और भत्ते प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर दिए हैं?
a. सुनील गावस्कदर
b. सचिन तेंदुलकर
c. कपिल देव
d. हरभजन सिंह


3. मैरीलैंड यूनिवर्सिटी (अमेरिका) के शोध के मुताबिक, प्राकृतिक जलवायु चक्रों और जलवायु परिवर्तन के कारण पिछली एक सदी में सहारा रेगिस्तान का क्षेत्रफल कितने प्रतिशत तक बढ़ा है?
a. 20%
b. 30%
c. 10%
d. 25%


4. किस देश के केमेरोवो क्षेत्र के गवर्नर एमैन तुलेयेव ने स्थानीय शॉपिंग मॉल में आग से 64 लोगों की मौत के चलते इस्तीफा दे दिया है?
a. रूस
b. जापान
c. चीन
d. नेपाल


5. किस राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उनकी सरकार मज़दूरों के बच्चों की पहली कक्षा से लेकर पीएचडी तक की शिक्षा का खर्च उठाएगी?
a. कर्नाटक
b. मध्य प्रदेश
c. गोवा
d. ओडिशा


6.  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हाल ही में किस समुदाय को अलग धर्म का दर्जा नहीं देने की घोषणा की?
a.    लिंगायत
b.    वृतिक
c.    इस्साक
d.    भार्गव


7. निम्न में से किस देश ने भारत द्वारा उपहार में दिए गए दो नेवी हेलीकॉप्टर्स में से एक वापस करने का फैसला किया है?
a. मालदीव
b. चीन
c. नेपाल
d. रूस


8. चाइना अकैडमी ऑफ लॉन्च व्हीकल टेक्नोलॉजी के मुताबिक, चीन इस साल जून में किस देश के लिए दो रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट्स लॉन्च करेगा?
a. भारत
b. पाकिस्तान
c. रूस
d. नेपाल


9. गुजरात सरकार ने हाल ही में किसे वक्फ बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया है?
a. अहमद पटेल
b. मनोज सिंह
c. प्रकाश पटेल
d. इनमें से कोई नहीं


10. तुर्की ने किस देश से मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने का सौदा पक्का किया?
a. भारत
b. नेपाल
c. रूस
d. चीन

11. हाल ही में किस विभाग द्वारा एक आन्तरिक समूह का गठन किया गया है जो अत्यधिक धनाड्य लोगों के कर/लोन अदायगी संबंधी मामलों की जांच करेगा?
a.    केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड
b.    आयकर विभाग
c.    भारतीय डाक
d.    भारतीय रिज़र्व बैंक


12. हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स में 53 किलोग्राम भार वर्ग में किस महिला भारोत्तोलक ने गोल्ड मेडल जीता?
a.    अर्पिता गुप्ता
b.    संजीता चानू
c.    वंशिका शाह
d.    कल्पना मेहरा


13. हाल ही में स्कॉटलैंड यार्ड के आतंकवाद विरोधी प्रमुख के रूप में किस भारतीय मूल के व्यक्ति को नियुक्त किया गया है?
a.    संदीप सिंह
b.    मंजीत ग्रोवर
c.    नील बसु
d.    विवेक चौहान
14. हाल ही में जंग-ए-आजादी स्मारक कहाँ पर बनाया गया है?
a.    करतारपुर
b.    लाहौर
c.    अमृतसर
d.    आगरा


15. ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति का क्या नाम है जिनके खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी का आदेश दिया?
a.    डेविड परेरा
b.    जॉन बेज
c.    एच ओ मार्शल
d.    लूला दा सिल्वा


उत्तर:
1. a. चीन

विवरण: अंतरिक्ष में 2016 में अनियंत्रित हुई चीनी स्पेस लैब 'तियानगॉन्ग-1' पृथ्वी के वायुमंडल से टकराकर नष्ट हो गई और उसका कुछ मलबा दक्षिणी प्रशांत महासागर में जा गिरा

2. b. सचिन तेंदुलकर
विवरण: पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने राज्यसभा सांसद के तौर पर अपना वेतन और भत्ते प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर दिए हैं. दरअसल, सचिन को पिछले 6 वर्षों में अन्य मासिक भत्तों के साथ करीब 90 लाख रुपये वेतन के रूप में मिले थे

3 . c. 10%
विवरण: मैरीलैंड यूनिवर्सिटी (अमेरिका) के शोध के मुताबिक, प्राकृतिक जलवायु चक्रों और जलवायु परिवर्तन के कारण पिछली एक सदी में सहारा रेगिस्तान का क्षेत्रफल 10% तक बढ़ा. अध्ययन के अनुसार, रेगिस्तान के विस्तार का प्रमुख कारण बढ़ता तापमान और कम बारिश होना है

4. a. रूस
विवरण: रूस के केमेरोवो क्षेत्र के गवर्नर एमैन तुलेयेव ने स्थानीय शॉपिंग मॉल में आग से 64 लोगों की मौत के चलते इस्तीफा दे दिया है

5. b. मध्य प्रदेश
विवरण: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उनकी सरकार मज़दूरों के बच्चों की पहली कक्षा से लेकर पीएचडी तक की शिक्षा का खर्च उठाएगी

6. a. लिंगायत
विवरण: भाजपा के राष्ट्रीय प्रमुख अमित शाह ने लिंगायत और वीरशैव लिंगायत मुद्दे को लेकर यह साफ कर दिया है कि उन्हें अलग धर्म का दर्जा केंद्र सरकार नहीं देने वाली

7. a. मालदीव
विवरण: मालदीव ने भारत द्वारा उपहार में दिए गए दो नेवी हेलीकॉप्टर्स में से एक वापस करने का फैसला किया है. बतौर रिपोर्ट, मालदीव भारत द्वारा दिए 'ध्रुव' एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) के बजाय डोरनियर मैरीटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट चाहता है

8. b. पाकिस्तान
विवरण: चाइना अकैडमी ऑफ लॉन्च व्हीकल टेक्नोलॉजी के मुताबिक, चीन इस साल जून में पाकिस्तान के लिए दो रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट्स लॉन्च करेगा

9. a. अहमद पटेल
विवरण: गुजरात सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर बताया है कि कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल को राज्य वक्फ बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है. राज्य सरकार ने बताया कि पटेल बोर्ड में नवनियुक्त 10 सदस्यों में शामिल हैं

10. c. रूस
विवरण: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोआन ने कहा है कि उनके देश ने रूस से लंबी दूरी वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली एस-400 खरीदने का सौदा पक्का कर लिया है

11. a. केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड

विवरण: केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा एक आन्तरिक समूह का गठन किया गया है जो अत्यधिक धनाड्य लोगों के कर/लोन अदायगी संबंधी मामलों की जांच करेगा

12. b. संजीता चानू
विवरण: कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में संजीता चानू ने भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता है. संजीता ने शुक्रवार को 53 किलोग्राम भारवर्ग में सोने का तमगा जीता

13. c. नील बसु
विवरण: स्कॉटलैंड यार्ड के आतंकवाद विरोधी प्रमुख के रूप में भारतीय मूल के नील बसु को नियुक्त किया गया है

14. a. करतारपुर

विवरण: जंग-ए-आजादी स्मारक करतारपुर में बनाया गया है. यह स्मारक करतारपुर में हुए शहीदों की याद में बनाया गया है

15. d. लूला दा सिल्वा
विवरण: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी का आदेश जारी किया

Current gk in hindi, gk in Hindi, Current affair,daily gk, gk hub, 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Age Related Question of Maths in Hindi | आयु पर आधरित प्रश्न

Best Trigonometry Tricks in Hindi | 11 Questions | Part 2

श्वेतांबर एवं दिगंबर में अंतर ( Differences between Svetambara and Digambar)