भारत के बागान फसलों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी


1. भारत का कौन सा राज्य चाय का सबसे बड़ा उत्पादक है?
A. कर्नाटक
B. असम
C. पश्चिम बंगाल
D. तमिलनाडु
Ans: B
व्याख्या: भारत दुनिया में चाय के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है। भारत का लगभग 52%  चाय की उत्पादकता असम राज्य में होता है। चाय उत्पादक राज्यों की सूची में पश्चिम बंगाल दूसरी नंबर पर आता है। तमिलनाडु चाय उत्पादन राज्यों की सूची में तीसरे स्थान पर आता है। इसलिए, B ही सही विकल्प है।


2. निम्नलिखित में से कौन भारतीय बागान फसल आवश्यकता से ज्यादा उत्पादित होता है?
A. चाय
B. खाद्य अनाज
C. पेट्रोलियम
D. रबड़
Ans: A
व्याख्या: चीन के बाद भारत दुनिया में चाय का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। चाय के निर्यात के मामले में भारत चौथे स्थान पर है। इसलिए, A ही सही विकल्प है।


3. असम की बराक घाटी किस फसल की खेती के लिए प्रसिद्ध है:
A. पाम आयल
B. चाय
C. गन्ना
D. कॉफी
Ans: C
व्याख्या: बराक घाटी भारत के असम राज्य के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित है। असम की बराक घाटी में कचर और करीमगंज जिलों में गन्ने की खेती के लिया जाना जाता है क्युकी यहाँ चिकनी बलुई मिट्टी पाया जाता है जो गन्ने की पैदावार बढ़ाने में सहायक होता है। इसलिए, C ही सही विकल्प है।


4. भारत का कौन राज्य रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक है?
A. तमिलनाडु
B. आंध्र प्रदेश
C. कर्नाटक
D. केरल
Ans: D
व्याख्या: भारत दुनिया में रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। केरल भारत में रबर का सबसे बड़ा उत्पादक है। इसलिए, D सही विकल्प है।


5. निम्नलिखित में से कहाँ इलायची का उत्पादन नहीं होता है?
A. केरल
B. कर्नाटक
C. ओडिशा
D. तमिलनाडु
Ans: C
व्याख्या: केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु भारत के इलायची के प्रमुख उत्पादक हैं। इसलिए, C ही सही विकल्प है।


6. निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य को 'मसालों का बाग' के नाम से जाना जाता है?
A. कर्नाटक
B. केरल
C. आंध्र प्रदेश
D. तमिलनाडु
Ans: B
व्याख्या: केरल अपने समृद्ध स्रोतों और अद्भुत स्थानों के लिए जाना जाता है। यहाँ मसालों की खेती बृहद तरीके से होती है और मसालों की विविधता बहुत होती है इसलिए 'भारत का मसाला उद्यान' कहा जाता है इसलिए, B ही सही विकल्प


7. ग्रीन गोल्ड क्रांति_______ से संबंधित है।
कॉफी
B. गोल्ड
C. बांस
D. चाय
Ans: C
व्याख्या: पूर्वोत्तर के आर्थिक विकास में छलांग लगाने के लिए "हरी सोना" क्रांति बांस के प्रचार और व्यापार को दिया गया नाम है। इसलिए, C ही सही विकल्प है।


8. चाय बागान के लिए______ की वर्षा की आवश्यकता होती है।
A. 50-150 सेमी
B. 100- 200 सेमी
C. 100-150 सेमी
D. 150-250 सेमी
Ans: D
व्याख्या: चाय के लिए न्यूनतम वर्षा 150 से 250  सेमी होना चाहिए तथा तापमान 21°C से 27°C तक उपयुक्त होता है। इसलिए, D ही सही विकल्प है।


9. गंगा डेल्टा क्षेत्र समृद्ध उपजाऊ _______ और अनुकूल तापमान तथा वर्षा के कारण जूट की खेती के लिए उपयुक्त है।
A. जलोढ़ मिट्टी
B. काली मिट्टी
C. बलुई मिट्टी
D. लेटराइट मिट्टी
Ans: A
व्याख्या: जूट की खेती गरम और नम जलवायु में होती है। इसकी खेती के लिए तापमान 25° से 35° सेंटीग्रेड और आपेक्षिक आर्द्रता 90 प्रतिशत होनी चाहिए। गंगा डेल्टा की दोमट मिट्टी या जलोढ़ मिट्टी में खेती अच्छी होती है। इसलिए, A ही सही विकल्प है।


10. निम्नलिखित पर विचार करें
I. कपास के उत्पादन बढाने के लिए आदर्श जलवायु स्थितियों में तापमान 21-30 डिग्री सेल्सियस और 50-100 सेमी वर्षा की आवश्यकता होती है।
II. कपास के उत्पादन बढाने के लिए ब्लैक मिट्टी आदर्श मिट्टी होती है।
उपरोक्त में से कौन सा कथन कपास की खेती के बारे में सही है?
A. Only I
B. Only II
C. Both I and II
D. Neither I nor II
Ans: C
व्याख्या: कपास के उत्पादन के लिए आदर्श स्थितियां हैं:
(a) तापमान: कपास के पौधे के लिए उच्च तापमान, साधारणतः 20° सेंटीग्रेट से 30° सेंटीग्रेट तक, की आवश्यकता पड़ती है, किन्तु यह 40° तक की गर्मी में भी पैदा किया सकता है।
(b) वर्षा: कपास के लिए साधरणतः 50 से 100 से.मी. तक की वर्षा पर्याप्त होती है। यह मात्रा थोड़े-थोड़े दिनों के अन्तर से प्राप्त होनी चाहिए। 100 से.मी. से अधिक वर्षा वाले भागों में इसकी खेती नहीं हो सकती।
(c) मिट्टी: कपास का उत्पादन विभिन्न प्रकार की मिट्टियों में किया जा सकता है, किन्तु आर्द्रतापूर्ण दक्षिणी भारत की चिकनी और काली मिट्टी अधिक लाभप्रद मानी जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

Age Related Question of Maths in Hindi | आयु पर आधरित प्रश्न

Best Trigonometry Tricks in Hindi | 11 Questions | Part 2

श्वेतांबर एवं दिगंबर में अंतर ( Differences between Svetambara and Digambar)