Current gk for rrb ntpc and rrc group d

Current gk for rrb ntpc and rrc group d

*1. देश में संक्रामक रोग एड्स की रोकथाम में मिली सफलता को देखते हुए एड्स नियंत्रण कार्यक्रम को किस वर्ष तक जारी रखने के लिए 6434 करोड़ रुपये मंजूर किये गये हैं?*

*a.    वर्ष 2020*
b.    वर्ष 2021
c.    वर्ष 2022
d.    वर्ष 2023

*2. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा युवाओं को निजी उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहन हेतु ‘युवाश्री अर्पण’ योजना आरंभ की गई है?*

a.    पंजाब
b.    केरल
c.    हरियाणा
*d.    पश्चिम बंगाल*

*3. कैबिनेट ने हाल ही में किस राज्य में कीरू पनबिजली परियोजना में निवेश को मंजूरी दी है?*

a.    ओडिशा
*b.    जम्मू-कश्मीर*
c.    हिमाचल प्रदेश
d.    उत्तराखंड

*4. वर्ष 2019 के प्रित्जकर पुरस्कार के लिए निम्नलिखित में से किसे चुना गया है?*

a.    केविन एंड्रयूज़
b.    जाहा हदीद
*c.    अराता इसोजाकी*
d.    बालकृष्ण दोषी

*5. भारत ने 10 साल की अवधि के लिए भारतीय नौसेना के लिए परमाणु क्षमता से संपन्न हमलावर पनडुब्बी पट्टे पर लेने के लिए किस देश के साथ तीन अरब डॉलर का समझौता किया है?*

a.    फ़्रांस
b.    इज़राइल
*c.    रूस*
d.    जर्मनी

उत्तर:
*1. a. वर्ष 2020*
*विवरण: देश में संक्रामक रोग एड्स की रोकथाम में मिली सफलता को देखते हुए एड्स नियंत्रण कार्यक्रम को 2020 तक जारी रखने तथा इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा 6434 करोड़ रुपये मंजूर करने का निर्णय लिया गया है.*

*2. d. पश्चिम बंगाल*
*विवरण: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी द्वारा हाल ही में ‘युवाश्री अर्पण’ योजना की घोषणा की गई. इस योजना के तहत राज्य के 50 हजार युवाओं को सरकार की ओर से निजी उद्यम शुरू करने के लिए एक-एक लाख रुपए की धनराशि दी जाएगी.*

*3. b. जम्मू-कश्मीर*
*विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने जम्मू-कश्मीर में मेसर्स चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कीरू पनबिजली परियोजना (624 मेगावाट) के निर्माण के लिए निवेश करने को मंजूरी दे दी है.*

*4. c. अराता इसोजाकी*
*विवरण: जापानी आर्किटेक्ट अराता इसोजाकी को प्रतिष्ठित प्रित्जकर पुरस्कार-2019 के लिए चयनित किया गया है. वे इस पुरस्कार को जीतने वाले 46वें व्यक्ति तथा आठवें जापानी आर्किटेक्ट हैं.*

*5. c. रूस*
*विवरण: भारत ने 10 साल की अवधि के लिए भारतीय नौसेना के लिए परमाणु क्षमता से संपन्न हमलावर पनडुब्बी पट्टे पर लेने के लिए रूस के साथ तीन अरब डॉलर का समझौता किया है.*

Comments

Popular posts from this blog

Age Related Question of Maths in Hindi | आयु पर आधरित प्रश्न

Best Trigonometry Tricks in Hindi | 11 Questions | Part 2

श्वेतांबर एवं दिगंबर में अंतर ( Differences between Svetambara and Digambar)