नियुक्ति व निधन 2018 करेंट अफ़ेयर्स Appointment and Death Current Affairs 2018
नियुक्ति व निधन 2018 करेंट अफ़ेयर्स ( Appointment and Death Current Affairs 2018 ) Jan – Nov 2018 – Most Important Current Affairs
नियुक्ति 2018
डॉ के सिवान
डॉ के सिवान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नए चेयरमैन 14 जनवरी 2018 को नियुक्त किए गए। इस पद पर उनकी नियुक्ति 3 वर्ष के लिए की गई। इसरो के चेयरमैन के साथ-साथ केंद्र सरकार के अंतरिक्ष विभाग के सचिव तथा अंतरिक्ष आयोग के चेयरमैन भी वह बनाए गए।
ओपी रावत
मध्य प्रदेश कैडर के 1977 बैच के आईएएस अधिकारी ओपी रावत देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए। उन्होंने 23 जनवरी 2018 को पदभार ग्रहण किया।
विजय केशव गोखले
विजय केशव गोखले भारत के नए विदेश सचिव जनवरी 2018 में नियुक्त किए गए। इस पद पर उनकी नियुक्ति 2 वर्ष के कार्यकाल हेतु की गई।
प्रो. धीरेंद्र पाल सिंह
प्रो. धीरेंद्र पाल सिंह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए चेयरमैन फरवरी 2018 में नियुक्त किए गए। इस पद पर उनकी यह नियुक्ति 5 वर्ष के लिए की गई।
नरेंद्र कुमार जैन
11 अप्रैल 2018 को जस्टिस नरेंद्र कुमार जैन को मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष बनाया गया।
विनीत जोशी
विनीत जोशी अप्रैल 2018 में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTS) के महानिदेशक नियुक्त किए गए। गौरतलब है कि NTS का गठन उच्च शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षाओं के आयोजन के लिए किया गया है तथा विनीत जोशी इसके पहले महानिदेशक बनाए गए।
ग्यूसेपे कॉन्टे
ग्यूसेपे कॉन्टे को इटली का नया प्रधानमंत्री चुना गया। इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेला ने गियुसेपे और उसके मंत्रिमंडल को 1 जून 2018 को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई।
मारिया कर्नांडा एस्पिनोसा
इक्वाडोर की विदेशमंत्री मारिया कर्नाडा एस्पिनोसा को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र के लिए अध्यक्ष 6 जून 2018 को चुना गया। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र संघ के 73 वर्षों के इतिहास में मारिया महासभा के अध्यक्ष निर्वाचित होने वाली चौथी महिला है। इस पद हेतु चुनी जाने वाली पहली महिला भारत की विजय लक्ष्मी पंडित थी। वह 1953 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष बनी थी।
एमके जैन
वरिष्ठ बैंकर एमके जैन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर जून 2018 में नियुक्त किए गए।
जोस एलाडियो एलकेन
उरुग्वे के मेजर जनरल जोस एलाडियो एलकेन को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत पाक सीमा पर नियंत्रण रेखा की निगरानी के लिए संयुक्त राष्ट्र मिशन – यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री ऑब्जर्वरग्रुप इन इंडिया एंड पाकिस्तान का नया प्रमुख तथा मुख्य सैन्य पर्यवेक्षक 3 जुलाई 2018 को नियुक्त किया।
आदर्श कुमार गोयल
आदर्श कुमार गोयल राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के नए चेयर पर्सन नियुक्त किए गए। 9 जुलाई 2018 से उन्होंने कार्यभार संभाल लिया। इस पद पर उनकी यह नियुक्ति 5 वर्ष के लिए की गई। अधिकतम 70 वर्ष की आयु तक वह इस पद पर रह सकेंगे।
हरिवंश नारायण सिंह
9 अगस्त 2018 को जनता दल के सांसद हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा के उपसभापति चुने गए। उल्लेखनीय है कि 1977 के बाद पहली बार यह पद गैर कांग्रेसी सदस्य को मिला है।
रेखा शर्मा
9 अगस्त 2018 को रेखा शर्मा को राष्ट्रीय महिला आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया।
स्कॉट मॉरीसन
ऑस्ट्रेलिया के सत्ताधारी लिबरल पार्टी ने 24 अगस्त 2018 को मैलकम टर्नबुल को पार्टी के आंतरिक मतभेदों की वजह से प्रधानमंत्री पद से हटाकर उनकी जगह स्कॉट मॉरीसन को ऑस्ट्रेलिया का नया प्रधानमंत्री चुना।
जी. सतीश रेड्डी
25 अगस्त, 2018 को केंद्र सरकार ने एयरोस्पेस विज्ञानी जी.सतीश रेड्डी को, रक्षा अनुसंधान तथा विकास संगठन (डीआरडीओ) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया भारत के रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार और रक्षा अनुसंधान विकास विभाग के प्रदेश सचिव बनाए गए।
न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी
न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए।
न्यायमूर्ति गीता मित्तल
दिल्ली उच्च न्यायालय में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत रहीं न्यायमूर्ति गीता मित्तल को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अगस्त 2018 में नियुक्त किया गया। इस उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश बनाई जाने वाली वह पहली महिला न्यायाधीश है।
तुषार मेहता
वरिष्ठ वकील तुषार मेहता को 10 अक्टूबर 2018 को सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया ।
जायर बोल्सनारो
ब्राजील में राष्ट्रपति पद हेतु 28 अक्टूबर, 2018 को संपन्न चुनाव में सोशल लिबरल पार्टी के जायर बोल्सनारो विजयी रहे। 1 जनवरी, 2019 से राष्ट्रपति का कार्यभार ग्रहण करेंगे।
जस्टिस संजय कुमार सेठ
मध्य प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 14 नवंबर, 2018 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार सेठ को शपथ दिलाई।
किम जोंग यांग
दक्षिण कोरिया के किम जोंग यांग अंतर्राष्ट्रीय पुलिस संस्था (इंटरपोल) के अध्यक्ष 21 नवंबर, 2018 को चुने गए।
निधन 2018
राधा विश्वनाथ
कर्नाटक की शास्त्रीय संगीत गायिका राधा विश्वनाथ का 3 जनवरी 2018 को निधन हो गया। वृष राशि वर्ष की थी। भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत एमएस सुब्बूलक्ष्मी की बेटी थी।
श्रीवल्लभ व्यास
फिल्म ‘लगान’ में ईश्वर काका की भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता श्रीवल्लभ व्यास का 8 जनवरी 2018 को जबलपुर में निधन हो गया।
दूधनाथ सिंह
हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार दूधनाथ सिंह का 11 जनवरी, 2018 को इलाहाबाद में निधन हो गया। 81 वर्ष के थे। दूधनाथ सिंह की प्रमुख रचनाओं में सपाट चेहरे वाला आदमी, आखरी कलाम, धमका, धर्मक्षेत्र -कुरुक्षेत्र तथा यमगाथा आदि शामिल थी।
बुद्धदेव दासगुप्ता
प्रख्यात सरोद वादक पंडित बुद्धदेव दास गुप्ता का 15 जनवरी, 2018 को निधन हो गया वह 85 वर्ष के थे।
श्रीनिवास तिवारी
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी का 19 जनवरी,2018 को निधन हो गया।
मादावूर वासुदेवन नायर
केरल के प्रसिद्ध कथकली नर्तक मादावूर वासुदेवन नायर का 6 फरवरी, 2018 को निधन हो गया। 88 वर्षीय वासुदेवन नायर संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार तथा पद्मभूषण सहित अनेक पुरस्कारों से सम्मानित थे।
चंद्रशेखर रथ
प्रसिद्ध ओडिशा साहित्यकार चंद्रशेखर रथ का 89 वर्ष की आयु में 10 फरवरी, 2018 को भुवनेश्वर में निधन हो गया। साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कारों से वह सम्मानित थे।
श्रीदेवी
हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वाली प्रख्यात अभिनेत्री श्रीदेवी का 54 वर्ष की आयु में 14 फरवरी, 2018 को दुबई में निधन हो गया। श्रीदेवी ने तमिल तथा हिंदी के अतिरिक्त तेलुगू, मलयालम तथा कन्नड़ फिल्मों में भी सफलता प्राप्त की थी।
शम्मी
200 से अधिक फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी अभिनेत्री शम्मी का 6 मार्च, 2018 को निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थी।
स्टीफन हॉकिंग
विश्व प्रसिद्ध ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का 76 वर्ष की आयु में 14 मार्च, 2018 को कैंब्रिज में निधन हो गया। केवल 26 वर्ष की उम्र में एक घातक रोग की चपेट में आने के पश्चात उनका पूरा शरीर लकवा ग्रस्त हो गया था। जिसके बावजूद विज्ञान के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य उन्होंने किए। ब्राह्मण के रहस्य को उजागर करने वाली उनकी पुस्तक ‘ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम’ विश्व भर में अत्यधिक सराही गई।
केदारनाथ सिंह
समकालीन हिंदी कविता के प्रमुख हस्ताक्षर और अज्ञेय द्वारा संपादित तीसरे ‘तार सप्तक’ के प्रमुख कविकेदारनाथ का 19 मार्च 2018 काे निधन हो गया। पुणे वर्ष 2013 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया था।
बालकवि बैरागी
पूर्व सांसद, प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि बालकवि बैराग, का 87 वर्ष की आयु में मनासा (मध्य प्रदेश) में 13 मई, 2018 को निधन हो गया।
अमृतलाल वेगड़
अपना पूरा जीवन नर्मदा नदी के नाम करने वाले प्रसिद्ध चित्रकार और साहित्यकार अमृतलाल वेगड़ का 6 जुलाई, 2018 को निधन हो गया। मैं 90 वर्ष के थे। मध्य प्रदेश सरकार ने उन्हें पिछले वर्ष मध्य प्रदेश गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया था।
गोपालदास नीरज
प्रख्यात गीतकार कवि गोपालदास ‘नीरज’ का 19 जुलाई, 2018 को निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। नीरज को 1991 में पद्मश्री और 2007 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। नीरज कवि सम्मेलन की शोभा, गौरव और परंपरा थे। उन्होंने आम लोगों के बीच गीतों के माध्यम से साहित्य को लोकप्रिय बनाया।
एम करुणानिधि
तमिलनाडु के नेता और द्रविड़ मुनेत्र कणगम ( डीएमके) प्रमुख एम करुणानिधि का 7 अगस्त, 2018 को चेन्नई में निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे एम करुणानिधि 5 बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे थे।
वीएस नायपॉल
साहित्य नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भारतीय मूल के लेखक और उपन्यासकार सर वीएस नायपॉल का लंदन में 12 अगस्त 2018 को निधन हो। गया वह 50 वर्ष के थे।
सोमनाथ चटर्जी
10 बार सांसद रहे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का 13 अगस्त 2018 को निधन हो गया वह 89 वर्ष के थे।
अटल बिहारी वाजपेई
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का लंबी बीमारी के बाद 16 अगस्त, 2018 को निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। अटल जी 3 बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे। वे 10 बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे कुल 50 साल तक सांसद रहे है।
कोफी अन्नान
संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव तथा नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कोफी अन्नान का 18 अगस्त, 2018 को निधन हो गया था। वह 80 वर्ष के थे कोफी दो बार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव रहे थे। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव(1997 से 2006) बनने वाले में पहले अश्वेत अफ्रीकी थे।
तरुण सागर
जैन मुनि तरुण सागर महाराज का 1 सितंबर को महाप्राण (निधन) हो गया। वह 51 वर्ष के थे। तरुण सागर ‘कड़वे प्रवचनों’ के लिए विख्यात थे।
अन्ना रजम मल्होत्रा
आजादी के बाद भारत की पहली महिला आईएएस अधिकारी अन्ना रजम मल्होत्रा का 18सितंबर, 2018 को निधन हो गया। वे 1951 में आईएएस बनी थी।
एनडी तिवारी
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी का 18 अक्टूबर, 2018 को निधन हो गया ।वह 93 वर्ष के थे। वह अकेले ऐसे नेता थे, जो दो राज्यों के मुख्यमंत्री रहे थे।
स्टैन ली
दुनिया को स्पाइडर मैन, आयरन मैन, एक्स मेन, हल्क तथा कैप्टन अमेरिका जैसे कई सुपर हीरो देने वाले मार्वल कॉमिक्स फाउंडर कथा लेखक स्टैंन ली का 12 नवंबर, 2018 को निधन हो गया। वे 96 वर्ष के थे।
कुलदीप सिंह चांदपुरी
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला पोस्ट पर हुई जंग की हीरो ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का 17 नवंबर, 2018 को निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। वे महावीर चक्र से सम्मानित थे। चांदपुरी ने केवल 120 भारतीय सैनिकों का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान के दो हजार फौजियों को खदेड़ा था तथा पाकिस्तान टैंक रेजीमेंट के 12 टैंक नष्ट कर दिए गए थे। चांदीपुरी का ही किरदार बॉर्डर मूवी में सनी देओल ने निभाया था।
[amazon_link asins='B07B48MV26' template='ProductAd' store='books0b2c0b-21' marketplace='IN' link_id='48fccf7e-5c1e-4f9e-886a-6189b3f9546b']
Comments
Post a Comment