जानिये Apostrophe ‘s का प्रयोग कहाँ किया जाता है

Apostrophe ‘s का प्रयोग अक्सर ही प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जाता है, SSC की परीक्षा में Common Errors, Sentence correction तथा अन्य English Grammar से सम्बंधित भागों में अक्सर ही Apostrophe ‘s  से सवाल पूछ लिये जाते हैं, यहाँ दिये गये नियम ऐसे प्रश्नों को हल करने में सहायक सिद्ध होंगे





  • दो लगातार Nouns में ‘s (apostrophe ‘s) का प्रयोग नही किया जाता है




  • Apostrophe “s” (‘s) का प्रयोग सामान्यत: सजीव वस्तुओं के साथ किया जाता है, निर्जीव वस्तुओं के साथ नहीं



  • यदि anybody, somebody, nobody आदि के साथ else का प्रयोग हो तो ‘s का प्रयोग else पर किया जाता है



  • Compound noun के अंतिम शब्द पर ‘s का प्रयोग किया जाता है



  • यदि ‘s दो हों तो ‘s का प्रयोग अंतिम Noun के साथ किया जाता है





    • ध्यान रखें- सामान्यत: निर्जीव पदार्थो के साथ apostrophe ‘s का प्रयोग नहीं होता है लेकिन इसके कुछ अपवाद हैं जो कि निम्न हैं





  • समय बताने वाले शब्दों के साथ-

  • जैसे- A week’s leave, a moment’s delay




  • कुछ उत्कृष्ट प्राकृतिक वस्तुओं के साथ

  • जैसे- The sun’s rays, the earth’s surface




  • वजन बताने वाले शब्दों के साथ

  • जैसे- A ton’s weight, a kilogram’s weight





  • Space बताने वाले शब्दों के पहले प्रयुक्त nouns के साथ

  • जैसे- A needle’s point, a boat’s length




Comments

Popular posts from this blog

Age Related Question of Maths in Hindi | आयु पर आधरित प्रश्न

Best Trigonometry Tricks in Hindi | 11 Questions | Part 2

श्वेतांबर एवं दिगंबर में अंतर ( Differences between Svetambara and Digambar)