चर्चित आयोग/समितियां




    • उपेन्द्र आयोग – जुलाई 2004 में मणिपुर में असम राइफल्स के जवानों द्वारा पकड़े जाने के बाद मृत पाई गयी थंजम मनोरमा देवी की मृत्यु की जांच हेतु गठित ।

    • यू. सी. बनर्जी समिति – गोधरा काण्ड की नये सिरे से जांच हेतु ।

    • सेनगुप्ता आयोग – असंगठित एवं अनौपचारिक क्षेत्रों में उद्यम प्रोत्साहन हेतु सितम्बर 2004 में गठित ।

    • सावंत आयोग-सामाजिक कार्यकर्ता अण्णा हजारे द्वारा महाराष्ट्र के चार मंत्रियों के विरुद्ध लगाये गए भ्रष्टाचार के आरोप की जांच हेतु ।

    • नानावती आयोग– 1984 में हुए सिक्स विरोधी दंगों की जांच कर रहे इस आयोग का कार्यकाल बढ़ाया गया ।

    • चन्द्रशेखर धर्माधिकारी समिति – महाराष्ट्र में लागू ‘मकोका’ की समीक्षाहेतु गठित तीन सदस्यीय समिति ।





  • गो सेवा आयोग – के. पी. यादव की अध्यक्षता में गठित ।

  • 12 वाँ वित्त आयोग – डॉ. सी. रंगराजन की अध्यक्षता में गठित इस आयोग के कार्यकाल मे वृद्धि करते हुए 31 दिसम्बर, 2004 तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया |

  • राष्ट्रीय किसान आयोग – भारत में हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले एम. एस. स्वामीनाथन को केन्द्र की नयी सरकार ने किसान आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया ।

  • अर्थव्यवस्था की समीक्षा हेतु समिति – अर्थव्यवस्था की त्रैमासिक समीक्षा के लिए विजय केलकर की अध्यक्षता में गठित ।

  • लिब्राहन आयोग-बाबरी मस्जिद काण्ड की जांच हेतु ।

  • चीनी उद्योग पुनर्जीवन समिति – चीनी उद्योग को वित्तीय संकट से उबारने के लिए पैकेज सुझाने हेतु एस. के. टुटेजा की अध्यक्षता मे गठित ।

  • अनूसूचित जनजातियों के राष्ट्रीय आयोग-कुवर सिंह की अध्यक्षता में एक अनुसूचिंत जनजाति आयोग का गठन किया गया है ।

  • अमित मिश्रा समिति – रेडियो प्रसारण में निजी क्षेत्र को अधिक अधिकार व सुविधाएं प्रदान करने हेतु ।

  • संयुक्त संसदीय समिति – मृदु पेयो में कीटनाशक अवशेषों के मामले की जांच हेतु शरद पवार की अध्यक्षता में गठित ।

  • चार्ल्स राव समिति – इराक में जनसंहारक हथियार होने की अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के दावे की सच्चाई की जांच तथा इराक पर अमेरिकी हमले का औचित्य सिद्ध करने हेतु ।

  • बी. पी. सिंह आयोग – आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णो को आरक्षण देने के लिए ।

  • फूकन आयोग – रक्षा सौदों में भ्रष्टाचार की जांच के लिए गठित ।

  • विकलांगों कें लिए राष्ट्रीय आयोग – सुंदर सिंह भंडारी की अध्यक्षता मे विकलांगो के सशक्तीकरण हेतु उपाय सुझाने के लिए ।

  • अनुसूचित जाति के लिए पृथक राष्ट्रीय आयोग – सूरजभान की अध्यक्षता मे इस आयोग का गठन किया गया । फकीर भाई बघेला इस आयोग के उपाध्यक्ष होगे ।

  • राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग – न्यायमूर्ति राम मूरत सिंह की अध्यक्षता मे क्रीमी लेयर की पहचान हेतु आय सीमा के निर्धारण के लिए ।

  • गोपाल सिंह आयोग – सरकारी नौकरियो मे मुसलमानों की घटती भागीदारी की जांच हेतु ।

  • कृषि एवं ग्रामीण साख समीक्षा समिति – वीं. एस. व्यास की अध्यक्षता में रिजर्व बैंक ने इस समिति का गठन किया है ।

  • विद्युत क्षेत्र में सुधार हेतु समिति – एन. के. सिंह की अध्यक्षता मे |

  • नरेश चन्द्रा समिति – नागर विमानन क्षेत्र के लिए भावी रूपरेखा तैयार करने हेतु ।

  • शंगलू समिति – कैट का परचा लीक होने के काण्ड की जांच हेतु ।

  • पोटा समीक्षा समिति – अरुण सहरिया की अध्यक्षता में पोटा के दुरुपयोग को रोकने के लिए उपाय सुझाने हेतु ।

  • रेड्डी समिति – एन. जनार्दन रेड्डी की अध्यक्षता में कृषि में वित्त एवं साख प्रवाह हेतु ।

  • सुरेन्द्र नाथ समिति – अखिल भारतीय सेवाओं ग्रुप के अधिकारियों के प्रमोशन प्रक्रिया में सुधार हेतु ।

  • हटन आयोग – इराक मे तैनात U.N.O. के शस्त्र निरीक्षक दल के एक ब्रिटिश सदस्य डेविड केली की हत्या की जांच हेतु ।

  • रेड्डी समिति – बोतलबंदी पानी की जांच के लिए, सतवंत कौर रेड्डी की अध्यक्षता में गठित |

  • राष्ट्रीय वन आयोग( किरपाल आयोग ) – केन्द्र सरकार ने वनों के संरक्षण से जुड़ी नीतियों पर 7 सदस्यीय वन आयोग का गठन किया है ।

  • राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग – भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ए. एस. आनंद को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।

  • प्रभु आयोग – देश की सभी प्रमुख नदियों को आपस में जोड़ने हेतु दिशा-निर्देश देने हेतु सुरेश प्रभु की अध्यक्षता में ।

  • गोविन्द राजन समिति – घरेलू परियोजनाओं में निवेश अनुमोदनों व क्रियान्वयन प्रक्रियाओं में सुधार हेतु |

  • एन. के. सिंह समिति – टेक्सटाइल सेक्टर पर गठित ।

  • पी. के. कौल समिति – ‘राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षण परिषद् ‘ के काम-काज में सुधार के लिए गठित ।

  • कुर्टुकर आयोग – दाभोल बिजली परियोजना की वैधता की जांच के लिए ।

  • विखेराव पाटिल समिति – कृषि ऋण से संबंधित ।

  • मलिमथ समिति – आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार के विभिन्न पहलुओं पर सुझाव देने हेतु न्यायमूर्ति बी. एम. मलिमथ की अध्यक्षता में ।

  • हेनरी किसिंगर आयोग – 11 सितम्बर, 2001 को हुए आतंकी हमले में अमेरिकी सरकार की असफलता की जांच हेतु ।

  • केलकर समिति – प्रत्यक्ष कर ढांचे सरलीकरण एवं सुधार के लिए सुझाव देने हेतु ।

  • सालवन समिति – धाविका सुनीता रानी के डोपिंग टेस्ट में प्रतिबंधित दवा लेने से पदक छिन जाने की जांच के लिए ।

  • एस. एस. शर्मा समिति – सालवन समिति की रिपोर्ट के पश्चात खेल मंत्रालय ने भी इसकी जांच हेतु शर्मा की अध्यक्षता में समिति गठित किया ।

  • सप्तऋषि समिति – स्वदेशी चाय आयोग से सुदृढ़ बनाने हेतु सुझाव देने के लिए ।

  • मुखर्जी आयोग – नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की मृत्यु संबंधी जांच हेतु । गर्ग आयोग-पंजाब सरकार ने बादल सरकार के कार्यकाल में हुयी अनियमितताओं की जांच हेतु गठित किया ।

  • राष्ट्रीय युवा आयोग – बलबीर पुंज की अध्यक्षता में युवकों की समस्या व विकास के मामले देखने हेतु ।

  • लोसाल आयोग – नेपाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने की जांच के लिए गठित किया है ।

  • शाह आयोग – गोधरा काण्ड की जांच से संबंधित है ।

  • कुमार समिति – बी. टी. कपास से संबंधित है ।

  • माइकल यंग आयोग – गुजरात दंगों की जांच हेतु अमेरिका में माइकल यंग की अध्यक्षता में ।

  • एन. आर. कृष्णन समिति – वाहनों द्वारा उत्सर्जित धुएं की जांच के लिए कम्प्यूटरीकृत व्यवस्था के अध्ययन हेतु ।

  • विट्ठल आयोग – आन्ध प्रदेश सरकार ने कार्यालयी क्रिया-कलापों में सरलता लाने तथा भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने के लिए एन. विट्ठल की अध्यक्षता में गठित किया ।

  • कैथल आयोग – हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीर भद्र सिंह के कार्यकाल के दौरान 1998 ई. में हुई कानून अव्यवस्था की जांच करने हेतु गठित ।

  • महेश चन्द्र समिति – बिहार के रफीगंज से दूर धाबानादी पुल पर हुई राजधानी एक्सप्रेस की दुर्घटना की जांच हेतु ।

  • मणिसाना आयोग – पत्रकारिता से जुड़े लोगों के वेतनमान में सुधार हेतु सुझाव देने के लिए ।

  • पंत समिति – खादी एवं ग्रामोद्योग को प्रभावशाली बनाने हेतु सुझाव देने के लिए ।

  • खन्ना समिति – रेलवे की सुरक्षा प्रणाली मे अपेक्षित सुधार हेतु ।

  • कृष्ण अय्यर समिति – बालश्रम के हनन को रोकने तथा बाल अधिकारो की जाँच के लिए ।

  • पार्थसारथी आयोग – पूर्वोत्तर राज्यों में रह रहे ईसाइयो तथा हिन्दुओ के पारस्परिक संबंधो के अध्ययन के लिए ।

  • गीता कृष्णन समिति – वित्त मंत्रालय ने गीता कृष्णन की अध्यक्षता में एक ‘व्यय सुधार आयोग’ का गठन किया है ।

  • साम पित्रोदा समिति – भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण हेतु ।

  • आहलूवालिया समिति – प्रतिवर्ष एक करोड़ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक रूप-रेखा तैयार करने हेतु ।

  • सुब्रह्मण्यम समिति – कारगिल घुसपैठ के कारणों की जाँच के लिए ।

  • बधवा आयोग – ईसाई मिशनरी ग्राहमस्टेस की हत्या की जाँच हेतु ।

  • सत्यम समिति – वस्त्र उद्योग में सुधार हेतु गठित |

  • आविद हुसैन समिति – लघु उद्योगों की समस्याओं व विकास हेतु ।

  • मीरा सेठ समिति – हथकरघा उद्योग के प्रोत्साहन हेतु ।

  • गोस्वामी समिति – औद्योगिक रूग्णता के क्षेत्र मे सुझाव देने के लिए

Comments

Popular posts from this blog

Age Related Question of Maths in Hindi | आयु पर आधरित प्रश्न

Best Trigonometry Tricks in Hindi | 11 Questions | Part 2

श्वेतांबर एवं दिगंबर में अंतर ( Differences between Svetambara and Digambar)