कामागतामारू की घटना क्या है ?


  • कामागतामारू कोयला ढोने वाला भाप चालित जापानी समुद्री जहाज था जिसे हांगकांग में रहने वाले व्यापारी बाबा गुरदित्त सिंह ने खरीदा था। वर्ष 1908 में कना

  • डा सरकार ने प्रवासियों को रोकने के लिए एक आदेश पारित किया था जिसके तहत वे लोग ही कनाडा आ सकते थे जिनका जन्म कनाडा में हुआ हो या वहाँ के नागरिक हो।

  • यह आदेश विशेष रूप से भारतीयों को रोकने के लिए दिया गया था।

  • इस आदेश को व्यक्तिगत चुनौती मान कर गुरदित्त कामागतामारू में 340 सिखों , 24 मुस्लिमों और 12 हिंदुओं को लेकर 23 मई 1914 को कनाडा के वैंकूवर पोर्ट पर पहुंचे।

  • वहाँ पर जहाज को घेर लिया गया और नस्लीय आव्रजन क़ानूनों के तहत 20 कनाडाई नागरिकों के अलावा बाक़ियों को उतरने ही नहीं दिया गया और जहाज पर खाने पीने की आपूर्ति बंद कर दी गयी।

  • यह पूरा मामला कोर्ट में गया किन्तु फैसला कनाडा सरकार के पक्ष में गया। इसके दो महीने बाद 23 जुलाई 1914 को जहाज भारत लौट गया।

Comments

Popular posts from this blog

Age Related Question of Maths in Hindi | आयु पर आधरित प्रश्न

Best Trigonometry Tricks in Hindi | 11 Questions | Part 2

श्वेतांबर एवं दिगंबर में अंतर ( Differences between Svetambara and Digambar)