25 दिसंबर 2017 करंट gk, करंट अफेयर्स, current gk in hindi, gk in hindi
Disha current gk in hindi, current affairs in hindi, gk in hindi 1. हाल ही में किस राज्य में मृदा स्वास्थ्य कार्ड एप योजना शुरू की गई है? राजस्थान में मृदा स्वास्थ्य कार्ड एप योजना शुरू की गई है| यह एप एक राष्ट्रीय विकास के लिए विकसित अन्य जियोटैगिंग एप की तरह कार्य करता है| इस एप में किसान का नाम, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, लिंग, पता, फसल विवरण आदि दर्ज होता है| इस एप से किसानों को मिट्टी के पोषक तत्वों संबंधी स्थिति तथा मिट्टी के स्वास्थ्य व उर्वरता में सुधार करने के लिए उचित मात्रा में उपयोग किए जाने वाले पोषक तत्वों की जानकारी दी जायेगी| 2. हाल ही में किस शहर को इजराइल की राजधानी के रूप में घोषित किया गया है? यरुशलम को इजराइल की राजधानी के रूप में घोषित किया गया है| यरूशलम यहूदी, ईसाई और इस्लाम धर्म की पवित्र नगरी है| यरूशलम यहूदियों का परमपवित्र सुलेमानी मन्दिर हुआ करता था, जिसे रोमनों ने नष्ट कर दिया था| यह स्थान ईसा मसीह की कर्मभूमि रहा है, तथा यरूशलम हजरत मुहम्मद से भी जुड़ा रहा है| इस शहर में 158 गिरिजाघर तथा 73 मस्जिदें स्थित है| 3. हाल ही में इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी ने किस...