21 नवम्बर 2017 करंट अफेयर्स
1. हाल ही में दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड कहाँ पर तैयार की गई है? दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड लद्दाख में चीनी सीमा के पास तैयार की गई है| 86 किमी लंबी यह रोड देश के आखिरी गांवों को जोड़ने के लिए तैयार की गई है| इस रोड को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बनाया है। 19 हजार 300 फीट की ऊंचाई पर बनी यह सड़क वाहन चलाने लायक दुनिया की सबसे ऊंची सड़क है। बीआरओ ने इस प्रोजेक्ट का नाम हिमांक रखा था। यहां गर्मियों में भी तापमान शून्य से 20 डिग्री तक कम रहता है। जबकि सर्दियों में यह माइनस 40 डिग्री तक पहुंच जाता है। 2. हाल ही में किस भगवान के मंदिर में गुलदस्ते पर पाबंदी लगाई गई है? शिरडी के साईं मंदिर में गुलदस्ते पर पाबंदी लगाई गई है| यह पाबंदी सुरक्षा को देखते हुए लगाई है| मंदिर में गुलदस्ते बेंचने वालों की भीड़ से प्रवेशद्वार परिसर की सुरक्षा में दिक्कत आती है| इससे पहले साईं मंदिर में नारियल ले जाने पर भी पाबंदी लगाई गई थी| 3. हाल ही में अमेरिकी केंद्रीय फेडरल रिज़र्व बैंक के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? अमेरिकी केंद्रीय फेडरल रिज़र्व बैंक के प्रमुख के रूप में जेरोम एच पावेल को निय...